कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक शख्स से अपने जूते फीता बंधवाने को लेकर विवादों में हैं। वाकया मैसूर का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धारमैया उस शख्स से जूते का फीता बंधवाते नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो पर सीएम ऑफिस ने सफाई दी है। सीएम ऑफिस ने कहा है कि जो शख्स सीएम के जूते का फीता बांधता वीडियो में दिख रहा है वह पार्टी कार्यकर्ता या स्टाफ का हिस्सा नहीं है, बल्कि सीएम का रिश्तेदार है।
हाल ही में सिद्धारमैया तब विवादों में आ गए थे जब उन्होंने सियाचिन को चीन का हिस्सा बता दिया था। हालांकि विवाद होता देख उनके कमेंट को सोशल मीडिया से हटा दिया गया था और सफाई यह दी गई थी कि उन्हें चीन के सिचुआन प्रांत के नाम लेकर गलतफहमी हो गई थी। गलती से सियाचिन बोल गए थे।
It is hereby clarified that the person tying CM Siddaramaiah's shoe laces is not his staff but his relative: Media Adviser to Karnataka CM
— ANI (@ANI_news) December 25, 2016