फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी खबर पढ़कर भावुक हुए पाक रक्षामंत्री, इजरायल को दी परमाणु हमले की धमकी

Sun, 25 Dec 2016 07:19 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने एक फर्जी खबर पढ़कर इजरायल को परोक्ष तरीके से परमाणु हमले की धमकी दे डाली। awdnews.com वेबसाइट पर छपी फर्जी खबर में पाकिस्तान के सीरिया में सेना भेजने पर परमाणु हमले से खत्म करने की बात की गयी थी। 
विज्ञापन


आसिफ (इजरायल के रक्षा मंत्री: यदि पाकिस्तान ने सीरिया में जमीनी सेना भेजी, हम इस देश को एक परमाणु हमले से खत्म कर देंगे) शीर्षक से छपी खबर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि इजरायल के रक्षा मंत्री ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ पाकिस्तान की भागीदारी पर परमाणु हमले की धमकी दी है। इजरायल यह नहीं भूले कि पाकिस्तान भी परमाणु शक्ति संपन्न देश है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया की जल्दी में तथ्यों की छानबीन नहीं की।
विज्ञापन


हालांकि वेबसाइट पर बीस दिसंबर को छपी इस खबर के साथ ऐसी भी फर्जी खबरें थीं, जिसमें ट्रंप के खिलाफ हिलेरी क्लिंटन द्वारा सैन्य विद्रोह करवाने की बात की गयी थी। उस खबर में इजरायल के रक्षा मंत्री का नाम भी गलत लिखा हुआ था। अभी इजरायल के रक्षामंत्री एविग्डर लीबरमैन हैं जबकि वेबसाइट में मोशे यालों का नाम दिया गया था। यालों पूर्व रक्षा मंत्री हैं। 

बाद में इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर उस खबर को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा कि इजरायल ने कभी सार्वजनिक तौर पर परमाणु हथियार होने की बात न तो स्वीकार की है और न ही इससे इंकार किया है। एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि यदि यालों ने ऐसा कहा होता तो यह दुनिया भर में सुर्खियां बनती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें