विभाग आवंटन पर नाराज कर्नाटक के पर्यटन मंत्री आनंद सिंह ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इसे लेकर कहा है कि मैं उनकी मांग के बारे में जानता हूं और दोनों से बात करूंगा।
कर्नाटक के पर्यटन मंत्री और विधायक आनंद सिंह की राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार की शाम प्रतिक्रिया दी। बोम्मई ने कहा कि आनंद सिंह पहले ही यह (विभाग आवंटन पर नाराजगी) कह चुके हैं और मैं उनकी मांग को लेकर उनसे बात कर चुका हूं। वह आए और बीएस येदियुरप्पा से मिले। मुझे उनके आने की जानकारी मिली है। मैं आनंद सिंह और बीएस येदियुरप्पा से बात करूंगा।
विज्ञापन
वहीं, मेकेदातु परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पीने के पानी से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय का एक आदेश है। अदालत पहले ही कह चुकी है कि पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। तमिलनाडु की ओर से इस पर आपत्ति को लेकर बोम्मई ने कहा कि उन्हें आपत्ति जताने दीजिए, हम यह लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ेंगे। इस परियोजना को लेकर सीएम पहले कोई समझौता न करने की बात कह चुके हैं।