फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटकॉइन घोटाला: महज 13 साल में मास्टरमाइंड बन गया था रमेश, राहुल गांधी और माल्या के ट्विटर अकाउंट भी कर चुका है हैक

Wed, 03 Nov 2021 01:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिसंबर 2016 में राहुल गांधी, विजय माल्या और बरखा दत्त के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए थे। उस समय, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  मामला दर्ज किया था। लेकिन अब जो इसे लेकर खुलासा हुआ है उसने सियासी भूचाल ला दिया है।
विज्ञापन
बिटकॉइन घोटाला - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में क्रिप्टोकरेंसी हैकर से जुड़े 11 महीने पुराने एक मामले  को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, दिसंबर 2016 में राहुल गांधी, विजय माल्या और बरखा दत्त के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए थे। उस समय, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  मामला दर्ज किया था। लेकिन अब जो इसे लेकर खुलासा हुआ है उसने सियासी भूचाल ला दिया है। बताया जा रहा है कि इस हैक के पीछे बिटकॉइन घोटाले के आरोपी श्रीकृष्ण रमेश का हाथ है। कांग्रेस अब इसे लेकर भाजपा और जांच एजेंसियों पर उन्हें बचाने का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन


हैकर का नाम इसलिए जाना पहचाना है क्योंकि वह वही व्यक्ति है जिसे हाल ही में  उजागर किए गए कर्नाटक बिटकॉइन मामले में मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया है। मामले के अनुसार, श्रीकृष्ण रमेश ने कथित तौर पर पिछले पांच से छह वर्षों में हजारों बिटकॉइन का सौदा किया था और घोटाले को अंजाम दिया था।

क्लास चौथी से श्रीकृष्ण रमेश ने कम्प्यूटर लैंग्वेज सीखनी शुरू की
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीकृष्ण जब चौथी क्लास में था, तभी से ही उसे कम्प्यूटर पढ़ने में खूब मन लगता था और यहीं से उसने प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखनी भी शुरू कर दी थी। बताया जाता है कि श्रीकृष्ण ने अपने स्कूल की वेबसाइट को हैक कर लिया था और उससे वो अपनी उपस्थिति  और मार्क्स को बदल देता था। इसके बाद जब वो 8वीं क्लास में पहुंचा तो ब्लैक कैट हैकर बन गया। इसके बाद से तो वह कई राजनीतिक हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक किए। इनमें राहुल गांधी, विजय माल्या और बरखा दत्त भी शामिल थो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें