फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG T20: भारत-अफगानिस्तान मैच पर बोले एसीबी सीईओ नसीब खान, कहा- मैच में भारत के लिए जीत बेहद जरूरी

Wed, 03 Nov 2021 01:21 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

टी-20 विश्व कप में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जीत बेहद जरूरी है। भारत ने विश्व कप में अब तक दो मुकाबले खेले हैं जिनमें उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में आज भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। इस मैच में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है। अगर भारत की टीम अफगानिस्तान के विरुद्ध बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही तो उसकी उम्मीदें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिंदा रहेंगी। वहीं, अफगानिस्तान की जीत भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को पूरी तरह खत्म कर देगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच को लेकर अफानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने बयान दिया है। 

विज्ञापन


नसीब खान ने मैच को लेकर कही यह बात

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एसीबी के सीईओ नसीब खान ने कहा, आज रात का मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इन दोनों को नॉकआउट की दौड़ में बने रहने के लिए 2 और अंक चाहिए, भारत के लिए,यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके लिए एक बेहद जरूरी जीत है, हमारे लिए एक जीत हमें ग्रुप के शीर्ष 2 के करीब ले जाएगी। नसीब खान ने आगे कहा, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच अच्छे संबंधों को देखते हुए, मैं दोनों टीमों के दरम्यान एक अच्छा मैच होने की उम्मीद करूंगा।


विश्व कप में खराब रही भारत की शुरुआत

टी-20 विश्व कप में अब तक भारत का सफर बेहद खराब रहा है। 24 अक्तूबर को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से मात दी। वहीं 31 अक्तबूर हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया। लगातार दो हार के बाद भारत की सेमीफाइनल में पहंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। भारत को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे अपने बाकी सभी मुकाबलों में काफी बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। कुल मिलाकर भारत को कोई चमत्कार ही सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें