फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बंगलूरू में धार्मिक गीत बजाने पर दुकानदार की पिटाई से हंगामा, विरोध कर रहे सांसद को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 19 Mar 2024 02:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बंगलूरू में दुकानदार की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले को लेकर आज दुकानदार के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी दुकानदार के समर्थन में पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
बेंगलुरु में घटना को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बंगलूरू में एक दुकानदार को कुछ लोगों के समूह द्वारा पीटे जाने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। दुकानदार के समर्थन में आज भारी संख्या में लोग बंगलूरू के सिद्दान्ना लेआउट इलाके पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। वहीं भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बंगलूरू पुलिस ने दुकानदार की पिटाई के मामले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल रविवार को बंगलूरू में एक दुकानदार द्वारा अपनी दुकान में धार्मिक गीत बजाया जा रहा था। जिस पर वहां पहुंचे कुछ युवकों ने कथित तौर पर इसका विरोध किया और दुकानदार की पिटाई कर दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा है। ऐसे में एक समुदाय से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पीड़िता दुकान के समर्थन में उतर आए और बंगलूरू के सिद्दान्ना लेआउट इलाके में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित दुकानदार ने रविवार को घटना को लेकर कहा कि 'अगर मेरे साथ कुछ गलत हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता?' अपने समर्थन में आए लोगों को लेकर पीड़ित ने कहा कि 'यह देखकर अच्छा लगा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग मेरे समर्थन में आए।' बंगलूरू से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे। हालांकि हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को हिरासत में ले लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले पर राजनीति जारी
कर्नाटक भाजपा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार को घेर लिया और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'कट्टरपंथी चरमपंथी तत्वों ने सड़कों पर कब्जा कर लिया है और खुलेआम हिंदुओं को आतंकित कर रहे हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के घोर तुष्टिकरण का खामियाजा कर्नाटक के लोग भुगत रहे हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें