फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'अमित शाह ने किया था बड़ा पद देने का वादा, पर...', शेट्टार के कांग्रेस जाने पर CM बोम्मई का बयान

Mon, 17 Apr 2023 12:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव अगले महीने होने वाला है, इसके लिए पिछले एक हफ्ते में शेट्टार पार्टी बदलने के मामले में दूसरे प्रमुख नेताओं में से हैं। 
विज्ञापन
Basavaraj Bommai - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ही हुबली-धारवाड़ मध्य खंड के विधायक जगदीश शेट्टार ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पार्टी से जुड़े रखने के लिए एक बड़ा पद देने का वादा किया। शेट्टार विधायक से पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


शेट्टार को पार्टी से जुड़े रखने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया- "जगदीश शेट्टार इस क्षेत्र के एक वरिष्ठ और महत्वपूर्ण नेता है। जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें दिल्ली में एक अहम पद देने का वादा कर चुके हैं। अगर पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी में बने रहते हैं तो सब ठीक रहेगा।"

भाजपा का साथ छोड़ने के बाद शेट्टार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव अगले महीने होने वाला है, इसके लिए पिछले एक हफ्ते में शेट्टार पार्टी बदलने के मामले में दूसरे प्रमुख नेताओं में से हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले शेट्टार ने आरोप लगाया था कि भाजपा के कुछ नेता कर्नाटक में पार्टी को गलत तरीके से संभाल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शेट्टार से उनके हुबली निवास मिलने गए थे। उन्होंने उनके परिवार वालों को टिकट देने के अलावा शेट्टार को अहम पद देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन शेट्टार नहीं माने। भाजपा के सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री के बाद भाजपा के शीर्ष नेता भी शेट्टार से मिले और उन्हें केंद्र में गवर्नर या केंद्रीय मंत्री के पद की पेशकश की लेकिन शेट्टार ने उन्हें भी मना कर दिया। 

शेट्टार ने कहा- "मैं केवल एक विधायक के तौर पर अपने क्षेत्र के लिए काम करना चाहता हूं। इसके अलावा मुझे किसी भी बड़े पद की इच्छा नहीं है। मैंने अब पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। वह मुझे टिकट देना भी चाहे तो मैं अपने फैसले को नहीं बदलूंगा।" 
विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक में 224 सीटों वाली विधानसभा में 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें