फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया पर विजयवर्गीय का तंज: कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर कहा-गटर से निकलकर नाले में गिरे

Wed, 29 Sep 2021 07:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कन्हैया कुमार पर कहा कि वे गटर से निकल कर नाले में जा गिरे हैं। 
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस में शामिल हो चुके कन्हैया कुमार को लेकर सियासत जारी है। एक तरफ कुछ कांग्रेसी नेता ही दबी जुबान में इसका विरोध कर रहे हैं तो भाजपा भी हमलावर है। एक के बाद एक भाजपा नेता कन्हैया कुमार और कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। 

विज्ञापन


इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई गटर से निकल कर नाले में गिरता है तो मैं कुछ नहीं कर सकता। विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए मैं सिर्फ सहानुभूति ही जता सकता हूं। 

राहुल गांधी ने दिलाई कन्हैया को पार्टी की सदस्यता
मंगलवार को कन्हैया कुमार को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले राहुल ने कन्हैया और जिग्नेश के साथ आईटीओ स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और एक कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद तीनों एक साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। कन्हैया ने राहुल को तीन महापुरुषों महात्मा गांधी, बीआर आंबेडकर और भगत सिंह से जुड़ा चित्र सौंपा, जबकि जिग्नेश ने उन्हें संविधान की प्रति भेंट की। बाद में महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने कन्हैया व मेवानी को कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


सदस्यता लेने के बाद कन्हैया कुमार ने कहा कि उन्हें कांग्रेस को इसलिए चुनने को मजबूर होना पड़ा, क्योंकि सत्ता पर काबिज हुए कुछ लोग और सोच हमारे चिंतन, संस्कृति व मूल्यों को क्षतिग्रस्त कर देश का वर्तमान और भविष्य खराब कर रहे हैं। कन्हैया ने कहा कि देश 1947 के पहलेे वाली स्थिति में पहुंच गया है, इसलिए देश के लोगों को एकजुट करना होगा। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें