फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: मणिपुर से नाता रखने वाले जज बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, आजादी के बाद पहली बार हुआ ऐसा

Tue, 16 Jul 2024 06:10 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर महादेवन की नियुक्ति की मंजूरी दे दी गई है। इनकी नियुक्ति के बाद शीर्ष कोर्ट में जजों का एक भी पद खाली नहीं रह गया है।  
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट को आज दो नए जज मिले हैं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड भी बना है। ऐसा पहली बार है, जब मणिपुर के किसी जज को शीर्ष न्यायालय में पदोन्नत किया गया है। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि संविधान की ओर से प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद जस्टिस  एन कोटिश्वर सिंह और जस्टिस महादेवन को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया है। मणिपुर से ताल्लुक रखने वाले जस्टिस सिंह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार यानी आज सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर महादेवन की नियुक्ति की मंजूरी दे दी गई है। इनकी नियुक्ति के बाद शीर्ष कोर्ट में जजों का एक भी पद खाली नहीं रह गया है।  
 
कॉलेजियम ने 11 जुलाई को की थी सिफारिश
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और चार अन्य वरिष्ठतम न्यायाधीशों की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 11 जुलाई को रिक्त पदों के लिए दो नामों की सिफारिश की थी। शीर्ष कोर्ट में जस्टिस अनिरुद्ध बोस के 10 अप्रैल, 2024 को और जस्टिस एएस बोपन्ना के 19 मई, 2024 को सेवानिवृत्त के कारण ये पद रिक्त हुए थे। कॉलेजियम में जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत तथा जस्टिस ऋषिकेश रॉय शामिल थे। 
विज्ञापन


जस्टिस सिंह की नियुक्ति से पूर्वोत्तर को प्रतिनिधित्व मिलेगा
कॉलेजियम ने अपने बयान में कहा था कि सिंह की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति से पूर्वोत्तर को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इसमें कहा गया था, विशेष रूप से, वह मणिपुर राज्य से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाले पहले न्यायाधीश होंगे। न्यायिक क्षमता और प्रशासनिक पक्ष में उनके की ओर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किए गए कार्य के संदर्भ में एक बेदाग रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें