फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा उप सभापति के लिए हरिवंश सिंह ने भरा नामांकन, भाजपा ने जारी किया व्हिप

Wed, 09 Sep 2020 12:13 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

14 सितंबर से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। सत्र के पहले ही दिन राज्यसभा के लिए उपसभापति का चुनाव होना है। ऐसे में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह ने एनडीए की ओर से उप सभापति के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर दिया है।

विज्ञापन



बता दें कि राज्यसभा में एनडीए के पास अभी भी बहुमत का आंकड़ा है, इसलिए हरिवंश नारायण सिंह के चुनाव जीतने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। इस चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने राज्यसभा के सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है और 14 सितंबर को सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है।

हरिवंश नारायण सिंह की सदस्यता का पहला कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म हो चुका था, वो दोबारा निर्विरोध चुनकर आए हैं। बता दें कि ये चुनाव 14 सितंबर दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके लिए 11 सितंबर को 12 बजे तक अपना नामांकन दाखिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


उप सभापति चुनाव में खड़ा होगा विपक्ष का साझा उम्मीदवार
वहीं कांग्रेस ने भी निर्णय किया है कि राज्यसभा के उप सभापति के चुनाव के लिए विपक्ष की तरफ से साझा उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा और इसके लिए समान विचारधारा वाले सभी दलों को साथ लेने का प्रयास होगा।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हुई रणनीतिक समूह की डिजिटल बैठक में तय हुआ कि उप सभापति पद के चुनाव के लिए विपक्ष का का साझा उम्मीदवार खड़ा करने के साथ यूपीए के घटक दलों और समान विचारधारा वाले अन्य दलों को साथ लेने का प्रयास किया जाएगा।

सूत्रों ने यह भी बताया कि कांग्रेस उप सभापति पद के चुनाव में डीएमके को उम्मीदवारी की पेशकश कर सकती है और तिरुचि शिवा उन लोगों में शामिल हैं जिनके नाम पर विचार चल रहा है। अगर डीएमके अपना उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार नहीं होती है तो फिर कांग्रेस अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें