फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: मेरा चुनाव लड़ना जरूरी नहीं, लोकसभा चुनाव से पहले कुमारस्वामी का खुलासा

Tue, 30 Jan 2024 01:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा या नरेंद्र मोदी जी पर आरोप लगाना बंद करना चाहिए। उन्हें पांच गारंटी योजना को लेकर जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले जनता दल (सेक्यूलर) पार्टी के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस को उनकी पांच गारंटी योजना पर घेरा है। उन्होंने इसके साथ ही यह भी बताया कि यह जरूरी नहीं कि वह चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने कहा, 'चुनावी वादों के अनुसार पांच गारंटी योजना के साथ क्या हुआ कांग्रेस को इसकी जानकारी देनी चाहिए। कांग्रेस को भाजपा या नरेंद्र मोदी जी पर आरोप लगाना बंद करना चाहिए।' लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर किए गए सवाल पर कुमारस्वामी ने कहा, 'यह जरूरी नहीं कि मैं भी चुनाव लड़ूं।' 

शिवकुमार ने मीडिया रिपोर्टों के दावों को नकारा
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्टों को नकार दिया, जिसमें दावा किया गया है कि सोनिया गांधी को कर्नाटक में राज्यसभा सीट की पेशकश की जा सकती है। शिवकुमार ने यह स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है। 
विज्ञापन


कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सोनिया गांधी इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्हें कर्नाटक से राज्यसभा सीट की पेशकश की जा सकती है। डीके शिवकुमार ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि इस पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें