शशिकला ने कहा, चेन्नई एक मेडिकल हब है और शहर में सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि, हम उन्हें विदेश ले जाना चाहते थे, लेकिन चेन्नई में इलाज कराने का फैसला पूरी तरह से उनका था।
दिवंगत मुख्यमंत्री की करीबी दोस्त व अन्नाद्रमुक (एआईडीएमके) नेता वीके शशिकला ने शुक्रवार को दावा किया कि जे. जयललिता ने इलाज के लिए विदेश न जाने का फैसला किया इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगा चेन्नई में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
शशिकला ने जोर देते हुए कहा कि जयललिता की मौत के मामले में कुछ भी छिपाने वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा, चेन्नई एक मेडिकल हब है और शहर में सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि, हम उन्हें विदेश ले जाना चाहते थे, लेकिन चेन्नई में इलाज कराने का फैसला पूरी तरह से उनका था। जयललिता की 2016 में यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।
एक वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ क्रिसमस मनाने के बाद यहां सवाददाताओं से बात करते हुए जयललिता की विश्वासपात्र रहीं शशिकला ने कहा, जयललिता में सुधार के लक्षण दिख रहे थे और 19 दिसंबर को उन्हें छुट्टी मिलने वाली थी। शशिकला ने कहा, अम्मा (जयललिता) तब उनकी देखभाल करने वाले चिकित्सा पेशेवरों को गिफ्ट देना चाहती थीं। लेकिन जब उनकी मौत हुई तब वह टीवी देख रहीं थीं।