फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों के बावजूद टॉप 10 में आए जेएनयू और हैदराबाद विश्वविद्यालय

Tue, 05 Apr 2016 05:29 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में विवादों का केंद्र रहने के बावजूद दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचसीयू) देश के टॉप केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल हैं। ये दोनों शैक्षणिक संस्थान टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। वहीं बंगलूरू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने विश्वविद्यालय श्रेणी में पहला स्थान कब्जाया है। सरकार द्वारा जारी उच्च शिक्षण संस्थाओं की रैंकिंग में इंजीनियरिंग संस्थानों की सूची में आईआईटी का दबदबा रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने पहली बार घरेलू शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को यह सूची रिलीज की। नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) द्वारा तैयार सूची में 3500 इंस्टीट्यूट को शामिल किया गया है।

यह रैंकिंग चार श्रेणी में आई है। विश्वविद्यालय वर्ग में जेएनयू को तीसरा और हैदराबाद यूनिवर्सिटी को चौथा स्थान मिला है। डीयू छठे और बीएचयू सातवें नंबर है। इंजीनियरिंग संस्थानों में पहले 10 नंबर पर केवल आईआईटी हैं।
विज्ञापन


मद्रास आईआईटी सबसे आगे है, जबकि दिल्ली आईआईटी चौथे, कानपुर आईआईटी पांचवें और रुड़की आईआईटी छठे पायदान पर है। प्रबंध संस्थानों की बात करें तो आईआईएम बंगलूरू ने बाजी मार ली है। वैसे पहले छह नंबर पर विभिन्न आईआईएम ही काबिज हैं। चौथी श्रेणी फार्मास्यूटिकल्स इंस्टीट्यूट की है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि अगली बार से कॉलेजों की रैंकिंग भी जारी होगी।

इस तरह बनी सूची
संस्थानों को यह रैंकिंग विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा प्रदान की गई है। समिति ने कुछ मानक बनाए थे, जिन पर सभी संस्थानों को आंका गया। इनमें छात्रों, पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मियों के बीच संस्थान की छवि, रिसर्च, टीचिंग एंड लर्निंग रिसोर्स जैसे तत्व प्रमुख थे।

फैकल्टी-छात्र अनुपात के कारण मिला तीसरा स्थान
आईआईटी खड़गपुर के निदेशक पीपी चक्रवर्ती अपने संस्थान को तकनीकी संस्थान की श्रेणी में तीसरा स्थान मिलने से खुश नहीं हैं। उनके अनुसार फैकल्टी और छात्रों के बीच अनुपात में पीछे रहने के कारण संस्थान को तीसरे नंबर पर रहना पड़ा। आईआईटी खड़गपुर में 11,300 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं।

आखिर हैदराबाद विवि को मिल ही गई अच्छी खबर
हैदराबाद। शोध छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के कारण हैदराबाद विश्वविद्यालय पिछले काफी समय से नकारात्मक खबरों का केंद्र बना हुआ था। महीनों बाद संस्थान के लिए अच्छी खबर आई है। हैदराबाद विवि को चौथा स्थान मिलने पर कुलपति अप्पा राव ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए और प्रयास करेगा।
विज्ञापन



टॉप 10 विश्वविद्यालय
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलूरू
2. इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
3. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली
4. हैदराबाद विश्वविद्यालय
5. तेजपुर विश्वविद्यालय
6. दिल्ली विश्वविद्यालय
7. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम
9. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
10. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

टॉप 10 इंजीनियरिंग संस्थान
1. आईआईटी मद्रास
2. आईआईटी बांबे
3. आईआईटी खड़गपुर
4. आईआईटी दिल्ली
5. आईआईटी कानपुर
6. आईआईटी रुड़की 
7. आईआईटी हैदराबाद
8. आईआईटी गांधीनगर
9. आईआईटी रोपड़-रूपनगर
10. आईआईटी पटना

टॉप 10 प्रबंधन संस्थान
1. आईआईएम बंगलूरू
2. आईआईएम अहमदाबाद
3. आईआईएम कोलकाता
4. आईआईएम लखनऊ
5. आईआईएम उदयपुर
6. आईआईएम कोझिकोड
7. इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन मैनेजमेंट, भोपाल
9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर
10. आईआईएम इंदौर

टॉप 10 फार्मास्यूटिकल्स इंस्टीट्यूट
1. मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज
2. यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, चंडीगढ़
3. जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
4. पूना कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पुणे
5. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, निरमा यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद
6. बांबे कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मुंबई
7. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची
8. अमृता स्कूल ऑफ फार्मेसी, कोच्चि
9. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ओटाकामुंड
10. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें