फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar: भारत-मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच समझौता, हिंद-प्रशांत देश में विकसित की जाएंगी चार परियोजनाए

Mon, 15 Jul 2024 11:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समझौते के तहत भारत मार्शल द्वीप गणराज्य में सामुदायिक खेल केंद्र, एयरपोर्ट टर्मिनल, सामुदायिक भवन का निर्माण करेगा। 
विज्ञापन
एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज वीडियो संदेश में मार्शल द्वीप गणराज्य को 10वें माइक्रोनेसियन  गेम्स के सफल आयोजन की बधाई दी। इस दौरान भारत और मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच चार विकास परियोजनाओं को लेकर हुए समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए। इन परियोजनाओं के तहत भारत मार्शल द्वीप गणराज्य में सामुदायिक खेल केंद्र, एयरपोर्ट टर्मिनल, सामुदायिक भवन का निर्माण करेगा। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कही ये बात
अपने संदेश में भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि 'भारत के लोगों की तरफ से मैं बीते महीने 10वें माइक्रोनेसियन खेलों के सफल आयोजन के लिए मार्शल द्वीप गणराज्य को बधाई देता हूं। भारत और मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का लंबा इतिहास रहा है और साल-दर-साल इसमें विस्तार आया है। खासकर भारत और हिंद-प्रशांत महासागर के देशों के साथ संबंधों के तहत भारत और मार्शल द्वीप गणराज्य के संबंध मजबूत हुए हैं। आज का समझौता मार्शल द्वीप के समुदायों के लिए फायदेमंद होगा और इससे मार्शल द्वीप गणराज्य में बुनियादी ढांचे का विकास होगा। समझौते के तहत भारत मार्शल द्वीप गणराज्य में सामुदायिक खेल केंद्र, एयरपोर्ट टर्मिनल, सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा।' 
 
विक्रम मिस्री ने बतौर विदेश सचिव संभाला कार्यभार
भारत के नए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'भारतीय विदेश मंत्रालय की टीम विदेश सचिव विक्रम मिसरी का स्वागत करती है और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें