फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaishankar: जयशंकर का जापान दौरा अहम रहा, विदेश मंत्रालय ने बताया इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश

Sat, 09 Mar 2024 12:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान में जयशंकर ने जापान के कई वरिष्ठ राजनेताओं जैसे जापान की सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उपाध्यक्ष, महासचिव तोशीमित्सु मोटेगी, भारत जापान एसोसिएशन के अध्यक्ष योशिहिदे सुगा से भी बात की। 
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : एक्स/एस जयशंकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर के जापान दौरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंधों में गुणात्मक सहयोग बढ़ेगा। साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी बढ़ेगी। जयशंकर तीन दिवसीय दौरे पर जापान में थे। अपने दौरे में जयशंकर ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस मुलाकात में जयशंकर ने किशिदा को दोनों देशों के संबंधों में बढ़ते सहयोग और वैश्विक साझेदारी की जानकारी दी और दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए किशिदा के सुझाव लिए।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर भारत जापान में हुई बात
7 मार्च को जयशंकर ने 16वें भारत जापान स्ट्रैटेजिक डायलॉग में शिरकत की। जिसमें दोनों देशों के व्यापार, निवेश, आधारभूत और तकनीकी सहयोग, समन्वय, रक्षा और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। जयशंकर के जापान दौरे पर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम, ग्रीन टेक्नोलॉजी , डिफेंस उपकरण और तकनीक, डिजिटल पेमेंट के साथ ही भारत में जापानी भाषा को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे पर भी बात हुई। हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में आपसी हित और वैश्विक बदलावों पर भी दोनों देशों में बात हुई।  

जापान में कई नेताओं से मिले जयशंकर
जापान में जयशंकर ने जापान के कई वरिष्ठ राजनेताओं जैसे जापान की सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उपाध्यक्ष, महासचिव तोशीमित्सु मोटेगी, भारत जापान एसोसिएशन के अध्यक्ष योशिहिदे सुगा से भी बात की। जयशंकर ने जापान के दिवंगत पीएम शिंजो आबे की पत्नी एकी आबे से भी मिले और उन्हें पीएम मोदी का संदेश सौंपा। संदेश में पीएम मोदी ने शिंजो आबे की मां के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। जयशंकर ने जापान में रायसीना राउंडटेबल बैठक में भारत जापान संबंधों पर चर्चा की। साथ ही वे नेकई फोरम में भी शामिल हुए। जिसमें मौजूदा वैश्विक परिदृश्य पर गहन चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें