फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: जयशंकर ने बेलारूस और न्यूजीलैंड के समकक्ष के साथ की बैठक, यूएनएससी में सुधारों पर चर्चा

Wed, 13 Mar 2024 04:08 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MEA: विदेश मंत्री एस जयंशकर ने अपने बेलारूस और न्यूजीलैंड के समकक्षों से मुलाकात की। जयशंकर ने दोनों नेताओं के साथ रक्षा, आर्थिक, राजनीतिक और व्यापारिक संबंधों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
विंस्टन पीटर्स, एस जयशंकर - फोटो : एक्स/डॉ. एस जयशंकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को बेलारूस के समकक्ष सर्गेई अलेनिक के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रक्षा एवं व्यापार संबंधों को विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा की। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

दोनों विदेश मंत्रियों ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम), शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में क्षेत्रीय स्थिति और सहयोग पर भी चर्चा की। जयशंकर ने एक्स पर कहा, "विदेश मंत्री और भारत के साथ संबंधों के लिए बेलारूस के विशेष दूत सर्गेई अलेनिक के साथ अच्छी बैठक हुई। हमने द्विपक्षीय राजनीतिक, व्यापार और आर्थिक संबंधों पर चर्चा की।" 

उन्होंने कहा, विकास साझेदारी, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शिक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। साथ ही क्षेत्रीय स्थिति और गुटनिरपेक्ष आंदोलन, एससीओ और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग पर चर्चा की।"

जयशंकर ने न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ भी अलग से बैठक की। विदेश मंत्री ने एक्स पर कहा, भारत में आपका स्वागत है। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स हमारी सार्थक बातचीत को लेकर आशान्वित हूं।   
 
विज्ञापन

यूनएनएससी में सुधारों को लेकर भी हुई चर्चा
जयशंकर ने न्यूजीलैंड के समकक्ष विंस्टन पीटर्स के साथ बैठक में राष्ट्रमंडल और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों के लिए सहयोग पर चर्चा की। एक्स पर पोस्ट करते हुए जयशंकर ने कहा कि आज शाम न्यूजीलैंड के डीपीएम और एफएम के साथ गर्मजोशी भरी सार्थक बैठक हुई। हमने राजनीति, व्यापार, आर्थिक सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा पर बात की। इसी के साथ यूएनएससी सुधार में सहयोग पर चर्चा की। भारत-प्रशांत और वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें