फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Election: जगदीश शेट्टार ने बीएल संतोष पर फोड़ा भाजपा छोड़ने का ठीकरा, पूछा- मेरा टिकट क्यों काटा

Tue, 18 Apr 2023 05:25 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने कहा कि इस चुनाव में अधिक वोटों से जीतने की संभावना थी, फिर टिकट क्यों काटा गया। इन सब का मूल कारण बीएल संतोष हैं। शेट्टार का कहना है कि उनके खिलाफ खेल खेला गया है। साजिश रची गई है।
विज्ञापन
जगदीश शेट्टार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। मंगलवार को पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने पार्टी छोड़ने का कारण बताया। शेट्टार ने भाजपा महासचिव बीएल संतोष को कांग्रेस में शामिल होने का जिम्मेदार माना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा ने टिकट के लिए उनकी याचिका को खारिज कर दिया था।

कांग्रेस ने छह बार के विधायक और पूर्व सीएम को हुबली-धारवाड़ से प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि भाजपा ने उसी सीट से महेश तेंगिंकाई को उम्मीदवार बनाया है।

शेट्टार ने पूछे सवाल

विज्ञापन

पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने कहा कि इस चुनाव में अधिक वोटों से जीतने की संभावना थी, फिर टिकट क्यों काटा गया। इन सब का मूल कारण बीएल संतोष हैं। शेट्टार का कहना है कि उनके खिलाफ खेल खेला गया है। साजिश रची गई है। शेट्टार का कहना है कि तेंगिकाई को पार्टी ने संगठन में काम करने के लिए टिकट देकर सम्मानित किया है। सम्मानित करने के और भी तरीके थे, एमएलसी बना सकते थे, कोई महत्वपूर्ण पद भी दे सकते थे। शेट्टार का कहना है कि पिछले छह-सात महीनों में उनके खिलाफ कानाफूसी अभियान चलाया गया है। संतोष के कई मानस पुत्र हैं, इन्हीं में से एक महेश तेंगिंकाई, पिछले छह-सात महीनों से मेरे खिलाफ कानाफूसी कर रहे हैं।

संघ के कट्टर कार्यकर्ता हैं शेट्टार
छह बार के विधायक रहे शेट्टार को कट्टर संघ कार्यकर्ता माना जाता है। शेट्टार जनसंघ के समय से भाजपा के साथ जुड़े थे। उन्हें पार्टी छोड़ने से  कई नेताओं ने रोकने की कोशिश की। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रह्लाद जोशी ने उन्हें मनाने के कई प्रयास किए, लेकिन वे चुनाव लड़ने पर ही अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें