फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: गुवाहाटी में घर से व्यापारियों को मुक्त कराया; कार्बी आंगलोंग में 3 करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 18 Apr 2023 05:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

अधिकारी ने बताया कि बिहार के रहने वाले और नगालैंड के दीमापुर शहर में दुकानें चलाने वाले दो लोगों का आरोपियों ने शुक्रवार तड़के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
बरामद हरेोइन के साथ आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीमापुर के दो व्यापारियों को गुवाहाटी के एक घर से मुक्त कराया गया है, जिनके अपहरण का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी फरार है। हालांकि, उसकी पत्नी को पकड़ लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि बिहार के रहने वाले और नगालैंड के दीमापुर शहर में दुकानें चलाने वाले दो लोगों का आरोपियों ने शुक्रवार तड़के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।

उन्होंने कहा, उन्हें गुवाहाटी के नॉटबोमा इलाके में एक घर में बंधक बनाकर रखा गया था, जहां से हमने सोमवार को उन्हें बचाया। हमें उनकी मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। हालांकि, हमारी टीम के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा। उसकी पत्नी घर में थी और उसे पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने पीड़ितों के परिवारों को वीडियो भेजकर फिरौती के तौर पर 10 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने कथित अपहरण के पीछे दोनों पक्षों के बीच पुराने पैसे के लेन-देन की संभावना से इनकार नहीं करते हुए कहा, 'हम घटना के पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं और मुख्य आरोपी की भी तलाश कर रहे हैं।

कार्बी आंगलोंग: करोड़ों की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
उधर, पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक संयुक्त अभियान में कार्बी आंगलोंग जिले में तीन करोड़ रुपये मूल्य की 687.26 ग्राम हेरोइन जब्त की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान अब्दुल बशीर भुइयां (30 वर्षीय) और सफिकुल इस्लाम (21 वर्षीय) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


और भी पढ़ें....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें