विशेष पदक से सम्मानित किए गए चैंपियन और स्नोई
- फोटो : एएनआई
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक संजय अरोड़ा ने शुक्रवार को आईटीबीपी सर्विस के9 (आईएसके) 'स्नोई' और 'चैंपियन' को विशेष पदक से सम्मानित किया। स्नोई एक मैलिनोइस कुत्ता है और चैंपियन एक घोड़ी है। दोनों को ग्रेटर नोएडा में आईटीबीपी की 39वीं बटालियन में आयोजित महानिदेशक की वार्षिक परेड के दौरान सम्मानित किया गया।
आईटीबीपी ने बताया कि आठ साल के के9 स्नोई को समय रहते आईईडी का पता लगाने के लिए एक विशेष के9 मेडल से सम्मानित किया गया। स्नोई ने विस्फोटक जांच ड्यूटी के दौरान कई बार आईईडी का पता लगाया और जवानों की जानें बचाईं। इसमें से स्नोई ने आईटीबीपी की 40वीं बटालियन के साथ छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में में भी एक आईईडी का पता लगाया था।
11 वर्षीय घोड़ी, 'चैंपियन' को राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप में और फोर्स माउंटेड परेड के दौरान ठंड व अधिक ऊंचाई वाले सीमा क्षेत्रों में रसद पहुंचाने के काम में लगे सभी टट्टुओं और खच्चरों के प्रतिनिधि के रूप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आईटीबीपी ने अपने सर्वश्रेष्ठ कुत्ते और घोड़े को पदक से सम्मानित करना 2016 में शुरू किया था।