फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: अनिल देशमुख के कई ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, ईडी के सामने सचिन वाझे ने कबूला जुर्म

Fri, 17 Sep 2021 03:47 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आय से अधिक संपत्ति रखने और 100 करोड़ रुपये के वसूली कांड में आयकर विभाग ने अनिल देशमुख के कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान कई अहम दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं। 100 करोड़ रुपये के वसूली मामले में वाझे ने ईडी के सामने खुलकर बात की। वाझे ने दावा किया कि अपनी नौकरी बचाने का उसपर राजनीतिक दवाब था, जिसकी वजह से अनिल देशमुख के निर्देश पर बार से वसूली करता था।
विज्ञापन
अनिल देशमुख, फाइल फोटो - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के नागपुर स्थित घर पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। इसके अलावा शहर के ट्रैवोटल होटल में भी आयकर विभाग ने दबिश दी है। इसके साथ ही आईटी विभाग ने अनिल देशमुख के काटोल वाले घर पर भी छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आयकर विभाग की कार्रवाई अभी जारी है। 

विज्ञापन


बता दें 100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में विशेष PMLA कोर्ट में चार्जशीट दायर किया था, जिसमें खुलासा हुआ है कि अनिल देशमुख  के कहने पर मुंबई पुलिस के बर्खास्त एपीआई सचिन वझे को अपने निजी सहायक कुंदन शिंदे को सह्याद्री गेस्ट हाउस के बाहर और राजभवन के पास दो अलग-अलग मौकों पर 4.6 करोड़ रुपये कैश से भरे 16 बैग सौंपने का निर्देश दिया था। ये पैसे सचिन वझे ने अनिल देशमुख के कहने पर शहर के बार , रेस्टोरेंट और हुक्का बार मालिकों से वसूले थे। 

अनिल देशमुख के कहने पर वसूली थी रकम- वाझे
सचिन वाझे ने दावा किया कि वो जो भी रकम वसूलता था, उसमें से उसे कुछ नहीं मिलता था।  बयान में सचिन वाजे ने कहा, 'मुझे कुछ भी आर्थिक लाभ नहीं हुआ है।  ऑर्केस्ट्रा बार से जो भी रकम की वसूली की थी, वो कुंदन शिंदे को दे दी थी।  वाझे ने यह भी कहा कि नौकरी बहाल होने के बाद अपनी नौकरी बचाने का राजनीतिक दवाब था, जिसके कारण अनिल देशमुख के निर्देश पर ये काम किया। 
विज्ञापन


चार्जशीट दाखिल करेगी ईडी
चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट को बताया कि अभी अनिल देशमुख और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ईडी अनिल देशमुख के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेगी।  ईडी ने बताया कि अनिल देशमुख कई महीनों से समन से बचते रहे हैं और उन्हें देश छोड़ने से रोकने के लिए एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें