हरियाणा के पांच नगर निगम हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर और पानीपत के परिणाम आज आठ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। एक क्लिक कर यहां पढ़ें पल-पल की लाइव अपडेट... पांचों नगर निगमों में शहरी सरकार का फैसला बुधवार दोपहर तक हो जाएगा। 16 दिसंबर को पड़े वोटों की गिनती 19 दिसंबर सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
पढें पूरी खबर..
इसरो आज लांच करेगा जीसैट-7ए उपग्रह, श्रीहरिकोटा में काउंटडाउन हुआ शुरू
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को अपने संचार उपग्रह जीसैट-7ए को लांच करने का 26 घंटे तक चलने वाला काउंटडाउन शुरू कर दिया है। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर इसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई।
पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर में आज खत्म होगा राज्यपाल शासन, 22 साल बाद लागू होगा राष्ट्रपति शासन
जम्मू-कश्मीर में बुधवार से राष्ट्रपति शासन लागू हो जाएगा। राज्यपाल की रिपोर्ट पर केंद्र सरकार ने सोमवार को ही राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी थी।
पढ़ें पूरी खबर...
स्याना बवाल: आज मुख्यमंत्री से होगी सुमित के परिजनों की मुलाकात
स्याना बवाल में चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने घटना के बाद शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था।
पढ़ें पूरी खबर...
99 फीसदी चीजें 18 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में लाने की योजना: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों से पहले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में राहत के संकेत दिए हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार 99 फीसदी वस्तुओं को जीएसटी के 18 फीसदी के स्लैब में लाने का प्रयास कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर...
मध्यप्रदेश : सीएम कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी के लिए बनाई क्रियान्वयन समिति
मध्यप्रदेश में किसानों के दो लाख तक के कर्ज माफ करने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को एक क्रियान्वयन समिति का गठन किया है।
पढ़ें पूरी खबर...