फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: एसएसबी महानिदेशक बनेंगे UP कैडर के IPS अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी; नियुक्ति को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Fri, 19 Jan 2024 04:45 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक के रूप में 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी के नाम को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय कैबिनेट के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी चौधरी यह नई जिम्मेदारी 2025 तक संभालेंगे।
विज्ञापन
एसएसबी महानिदेशक की नियुक्ति को कैबिनेट की मंजूरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कार्मिक विभाग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक केंद्र सरकार ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक पद पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को नियुक्त करने का फैसला लिया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के अधिकारी हैं। फिलहाल ये अधिकारी भारतीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के विशेष महानिदेशक के रूप में सेवारत हैं। UP कैडर के IPS अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपने के संबंध में गृह सचिव अजय भल्ला को भी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन


2025 तक एसएसबी महानिदेशक रहेंगे आईपीएस दलजीत
कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार, 19 जनवरी को जारी बयान में कहा, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को एसएसबी महानिदेशक बनाने का फैसला लिया है। बयान के मुताबिक सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में आईपीएस दलजीत 30 नवंबर, 2025 तक सेवाएं देंगे। सरकार ने कहा कि 30 नवंबर उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख भी है। कार्मिक विभाग के मुताबिक इनकी सेवा अगले आदेश तक या रिटायरमेंट की तारीख, जो भी पहले हो उस समय तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

सभी संबंधित विभागों को भेजी गई सूचना
भारत सरकार में उपसचिव के पद पर कार्यरत देबस्वेता बानिक ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर, प्रधानमंत्री कार्यालय के निदेशक एचए मोदक गृह मंत्रालय, कैबिनेट सचिवालय और नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर को भी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन


आईपीएस रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र भेजने के कारण खाली हुआ पद
गौरतलब है कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान, नेपाल और भूटान के साथ लगी भारत की सरहदों पर तैनात हैं। सीमाओं की रक्षा करने वाले इन जवानों की यूनिट में महानिदेशक पद लंबे समय से खाली था। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में आईपीएस रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र कैडर वापस भेज दिया गया था। इन्हें वापस भेजे जाने के बाद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (SSB) महानिदेशक का पद खाली पड़ा था। शुक्ला अब महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें