फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs NZ: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने की कगार पर न्यूजीलैंड, चौथे टी20 में भी जीते कीवी, 4-0 की बनाई बढ़त

Fri, 19 Jan 2024 04:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, Christchurch

सार

केन विलियम्सन अनफिट होने की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह मिचेल सैंटनर टीम की कमान संभाल रहे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 158 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ने लगातार चौथे टी20 में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने सात विकेट से जीत हासिल की। लक्ष्य को उन्होंने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। सीरीज का आखिरी मुकाबला 21 जनवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा। यह शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान टीम की पहली सीरीज है और उसी में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


केन विलियम्सन अनफिट होने की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह मिचेल सैंटनर टीम की कमान संभाल रहे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 158 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। रिजवान शतक से चूक गए। उन्होंने 63 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। वहीं, सैम अयूब एक रन, बाबर आजम 19 रन, फखर जमान नौ रन, शाहिबजादा फरहान एक रन, इफ्तिखार अहमद 10 रन बनाकर आउट। मोहम्मद नवाज नौ गेंद में तीन छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और लोकी फर्ग्य्सून को दो-दो विकेट मिले। वहीं, एडम मिल्ने को एक विकेट मिला।

जवाब में एक वक्त न्यूजीलैंड ने 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। फिन एलेन आठ रन, टिम साइफर्ट शून्य और विल यंग चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर कीवी टीम को जीत दिलाई। दोनों ने 139 रन की नाबाद साझेदारी की। मिचेल 44 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 72 रन और फिलिप्स 52 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 70 रन बनाकर नाबाद रहे। शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहला टी20 46 रन, दूसरा टी20 21 रन और तीसरा टी20 सात विकेट से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें