सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) की दीक्षांत परेड शुक्रवार को होगी और महिला अधिकारी द्वारा परेड का नेतृत्व करने का यह अकादमी के इतिहास में छठा मौका है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय पुलिस सेवा के नए ट्रेनी अधिकारियों की दीक्षांत परेड का नेतृत्व लगातार तीसरे साल महिला अधिकारी करेगी। यह प्रशिक्षु आईपीएस पंजाब काडर की डॉ. दर्पण अहलूवालिया हैं जो पहले चरण के बेसिक कोर्स प्रशिक्षण की टॉपर बनी हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) की दीक्षांत परेड शुक्रवार को होगी और महिला अधिकारी द्वारा परेड का नेतृत्व करने का यह अकादमी के इतिहास में छठा मौका है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। अकादमी निदेशक अतुल करवाल ने बताया कि यह आईपीएस अधिकारियों का 73वां बैच है। परेड में कुल 149 प्रोबेशनर अधिकारी शामिल होंगे। इनमें 132 आईपीएस ट्रेनी और 17 विदेशी ट्रेनी अधिकारी हैं। 2020 के इस बैच में कुल 27 महिला आईपीएस अधिकारी और चार विदेशी महिला अधिकारी हैं।
तीन महीने में लेंगे चार्ज....
पहले चरण के प्रशिक्षण और पासिंग आउट परेड के बाद यह अधिकारी अगले तीन महीने में देश के विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर चार्ज लेंगे। इसके बाद सभी अकादमी लौटेंगे और दूसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा करेंगे।
विज्ञापन
इस बार 90% आईपीएस शार्प शूटर...
अकादमी में हुए प्रशिक्षण में इन अधिकारियों को एके 47, स्नाइपर शूटिंग, रॉकेट लॉन्चर आदि चलाना भी सिखाया गया। इस बार 149 अधिकारियों में से 90% ने शार्प शूटर का दर्जा हासिल किया।
डॉक्टर-आईआईटियन चुन रहे पुलिस सेवा, परिवार भी प्रेरणा
परेड का नेतृत्व करने जा रहीं डॉ. दर्पण अहलूवालिया चिकित्सक भी हैं। उन्होंने पुलिस सेवा को अपने करियर में बदलाव के बजाए कर्तव्य को मिला विस्तार बताया। 27 साल की दर्पण के दादा नरेंद्र सिंह भी पंजाब पुलिस में रहे हैं।
केरल के जॉर्ज एलन जॉन ने एमबीबीएस करने के बाद पुलिस सेवा में आने का निर्णय लिया। उनकी बहन भी आईपीएस हैं।
आईआईटी मद्रास से कंप्यूटर इंजीनियरिंग पढ़ने के बाद धीरज कुनुबिल्ली ने पुलिस सेवा में आने का निर्णय लिया।