इंफोसिस के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नंदन नीलेकणि डिजिटल कॉमर्स के लिए सरकार के ओपन नेटवर्क के सलाहकार के रूप में शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य ओपन-सोर्स पद्धति पर विकसित खुले नेटवर्क को बढ़ावा देना है। ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स एक डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड का प्रोजेक्ट है। इसकी जिम्मेदारी इंडियन क्वालिटी काउंसिल को मिली है। सरकार ने सोमवार को आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी।
नीलेकणि के अलावा इस सरकारी पैनल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ आर. एस. शर्मा, क्यूसीआई एवं क्षमता निर्माण आयोग के अध्यक्ष आदिल जैनुलभाई, अवाना कैपिटल के संस्थापक एवं अध्यक्ष अंजलि बंसल, डिजिटल इंडिया फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं प्रमुख अरविंद गुप्ता, एनपीसीआई के एमडी एवं सीईओ दिलीप अस्बे, एनएसडीएल के एमडी एवं सीईओ सुरेश सेठी, सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल और आरएआई के सीईओ कुमार राजगोपालन हैं।
क्या है इसका उद्देश्य
ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स का लक्ष्य ओपन सोर्स मेथडोलॉजी पर डेवलप ओपन नेटवर्क को बढ़ावा देना है। ओएनडीसी का लक्ष्य किसी भी खास मंच से संबंध रखने वाले निर्देशों एवं ओपन नेटवर्क प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर ओपेन सोर्स तौर-तरीकों से विकसित ओपेन नेटवर्क को बढ़ावा देना है। इससे पूरी वैल्यू चेन को डिजिटाइज करने, सप्लायर को बढ़ावा देने, लॉजिस्टिक में दक्षता हासिल करने और कंज्यूमर के लिए वैल्यू बढ़ने की उम्मीद है। डिजिटल मोनोपली रोकने का करेंगे काम होगा।