फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना और प्रसारण मंत्रालय: केंद्र ने मीडिया संस्थानों को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ ‘लोगो’ प्रदर्शित करने का निर्देश दिया

Thu, 28 Oct 2021 04:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा, निजी मीडिया ने भारत की देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय उपलब्धियों का जश्न मनाने में लगातार अग्रणी भूमिका निभाई है। समारोहों की अवधि के दौरान ‘लोगो’ का उपयोग करने की सलाह दी जाती है ताकि नागरिकों को भारत के समृद्ध इतिहास और उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता से अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव लोगो - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के अभियान के तहत प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का ‘लोगो’ प्रदर्शित करने का बुधवार को निर्देश दिया।

विज्ञापन

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा, निजी मीडिया ने भारत की देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय उपलब्धियों का जश्न मनाने में लगातार अग्रणी भूमिका निभाई है। समारोहों की अवधि के दौरान ‘लोगो’ का उपयोग करने की सलाह दी जाती है ताकि नागरिकों को भारत के समृद्ध इतिहास और उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता से अवगत कराया जा सके।

मंत्रालय ने कहा, जैसा कि आप जानते होंगे कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान के तहत देश भर में समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत हमारे स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और पिछले 75 वर्षों में सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रगति की यात्रा का जश्न मनाया जा रहा है। ‘अमृत महोत्सव’ इस साल 12 मार्च को शुरू हुआ था और 15 अगस्त 2023 को समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें