फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: रेलवे पुलिस को मिली मुंबई में संभावित बम हमले की सूचना निकली गलत

Sat, 13 Nov 2021 11:13 PM IST
Amit Mandal एएनआई, मुंबई

सार

रेलवे पुलिस का कहना है कि सहयोगी एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।  
 
विज्ञापन
bomb threat (file photo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांद्रा रेलवे पुलिस को आज टेलीफोन पर मुंबई में संभावित बम हमले की सूचना मिली। मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि फोन करने वाले ने संपर्क करने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई। सभी सहयोगी एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है, हम मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
हालांकि बाद में पता चला कि किसी ने गलत जानकारी दी थी। कैसर खालिद ने कहा कि हमने बम खतरे की जानकारी की पुष्टि की है। फोन करने वाला अपनी मां के साथ दुबई में रहता है और अस्वस्थ दिमाग का है। पिछले हफ्ते उन्होंने इसी तरह गुजरात के गांधीधाम में एक अधिकारी को ऐसी ही जानकारी दी थी। हमने उनके रिश्तेदार से बात की है। 

इससे दो दिन पहले हरियाणा के अंबाला और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताने वाले सिरफिरे ने अंबाला रेलवे डीआरएम को पत्र भेजकर बम धमाका करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें