फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी और किसान आंदोलन: आज जयंती पर झुकी मोदी सरकार, 32 साल पहले पुण्यतिथि पर झुके थे राजीव गांधी

Fri, 19 Nov 2021 08:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसान आंदोलन और इंदिरा गांधी को लेकर एक रोचक संयोग सामने आया है। आज इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर केंद्र सरकार ने एक साल प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगें मानते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। वहीं, इससे पहले राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए भी किसानों ने प्रदर्शन किया था। तब सरकार जिस दिन किसानों के आगे झुकी थी उस दिन इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि थी।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी जयंती 2021 - फोटो : facebook/IndiraPriyadarshiniGandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों का लंबे समय से विरोध कर रहे किसानों की एक तरह से जीत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कानूनों को वापस लेने का एलान किया। वहीं, 32 साल पहले इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किसानों के आगे झुकना पड़ा था।

विज्ञापन


दरअसल, लगभग 32 साल पहले 25 अक्तूबर 1988 को किसान नेता महेंद्र टिकैत की अगुवाई में भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) के सदस्य अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में बोट क्लब पर रैली निकालने वाले थे। किसान बिजली और सिंचाई की दरें घटाने समेत उपज का उचित मूल्य दिए जाने जैसी अपनी 35 मांगें लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दिल्ली की ओर आ रहे थे। 

उस वक्त भी देश के 14 राज्यों के लगभग पांच लाख किसान अपनी मांगें लेकर दिल्ली पहुंचे थे और यहां की व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया था। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम के लिए बने मंच पर भी किसानों ने कब्जा कर लिया था। आखिरकार सरकार झुकी थी और राजीव गांधी द्वारा मांगें मानने के बाद 31 अक्तूबर को विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ था।
विज्ञापन


वहीं, आज जब केंद्र के भाजपा सरकार ने किसानों की तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को स्वीकार किया है, तो यह दिन भी इंदिरा गांधी से संबंधित रहा है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर इन कानूनों का विरोध कर रहे किसान पिछले एक साल से यहां डटे हुए हैं। माना जा रहा है कि अब किसान प्रदर्शन स्थल से वापस हट जाएंगे।

19 नवंबर 1917 को हुआ था इंदिरा गांधी का जन्म
19 नवंबर 1917 में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के घर एक बेटी का जन्म हुआ जो आजाद भारत की सबसे सशक्त महिला बन गई। इंदिरा गांधी आजाद भारत के इतिहास की इकलौती महिला हैं जो प्रधानमंत्री बनीं। उनके बाद से आजतक कभी भी किसी महिला को इस पद पर आने का मौका नहीं मिला। 31 अक्तूबर 1984 को उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें