फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGO Aircraft: इंडिगो के फ्लाइट की कानपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, इंदौर जा रहा था विमान

Fri, 16 Sep 2022 05:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/नई दिल्ली

सार

इससे पहले 11 सितंबर को कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से मुंबई के लिए 180 यात्रियों को लेकर उड़े इंडिगो के विमान को रनवे पर जगह न मिलने के कारण सूरत में लैंड कराया गया था।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जा रहे इंडिगो के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण कानपुर हवाईअड्डे पर लैंड कराना पड़ा। यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। इंडिगो की ओर से यह जानकारी दी गई। इससे पहले 11 सितंबर को कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से मुंबई के लिए 180 यात्रियों को लेकर उड़े इंडिगो के विमान को रनवे पर जगह न मिलने के कारण सूरत में लैंड कराया गया था।

विज्ञापन


विमान मुंबई एयरपोर्ट के ऊपर करीब सवा घंटे चक्कर लगाता रहा, लेकिन जब ईंधन कम होने लगा तो सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ईंधन लेने के बाद दोबारा जहाज मुंबई एयरपोर्ट ले जाया गया था। इससे यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा।

इससे पहले हो चुकीं कई घटनाएं
  • 21 अगस्त को कोलकाता एयरपोर्ट पर क्रॉसविंड के चलते शाम पांच से 6.30 बजे तक लैंड करने वाले विमान हवा में ही चक्कर काटते रहे।
  • 12 अगस्त को बेंगलुरु से माले (मालदीव) गो फर्स्ट फ्लाइट की कोयंबटूर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसकी वजह इंजन में कुछ खराबी बताई गई।
  • पांच अगस्त को वाराणसी में एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के विमान से एक पक्षी टकरा गया था।
  • चार अगस्त को गोफर्स्ट एयरलाइंस के विमान ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। एक पक्षी से टकराने के बाद उसे अहमदाबाद हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी।
  • 19 जून को पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट के विमान के इंजन में आग लग गई थी। विमान में 184 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें