फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: इंटरसिटी-मालवा के साथ दिल्ली-इंदौर के बीच रोज दौड़ेगी ये ट्रेन, जानें क्या है रूट और किराया

Fri, 21 Jun 2024 06:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वीकृति मिलने के बाद ट्रेन का आधिकारिक टाइम टेबल रेलवे जारी करेगा। नियमित होने के बाद ये सुपरफास्ट ट्रेन सप्ताह में तीन दिन वाया रतलाम जबकि सप्ताह में चार दिन वाया उज्जैन होकर चलेगी।
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली और इंदौर के बीच ट्रेनों में लगातार बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे दोनों शहरों के बीच एक ट्रेन को नियमित करने की तैयारी कर रहा है। इंदौर-दिल्ली के बीच वाया रतलाम होकर चल रही त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को अगले दो महीने में नियमित कर सकता है। रेलवे ने इस ट्रेन को नियमित करने के लिए आंतरिक सहमति दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, स्वीकृति मिलने के बाद ट्रेन का आधिकारिक टाइम टेबल रेलवे जारी करेगा। नियमित होने के बाद ये सुपरफास्ट ट्रेन सप्ताह में तीन दिन वाया रतलाम जबकि सप्ताह में चार दिन वाया उज्जैन होकर चलेगी। इस ट्रेन को नियमित करने से इंदौर-दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को खासा फायदा होगा। इस ट्रेन को नियमित करने को लेकर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। अब जाकर रेलवे ने ट्रेन नियमित करने का निर्णय लिया है।

अभी नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 20957 इंदौर से शाम 4.45 बजे सप्ताह में तीन दिन रविवार, बुधवार और शुक्रवार चलती है। जो अगले दिन सुबह 4.30 बजे राजधानी दिल्ली पहुंचती है। जबकि इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 20958 नई दिल्ली स्टेशन से शाम 7.15 बजे सप्ताह में दिन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार चलती है, जो अगले दिन सुबह 6.45 बजे इंदौर पहुंचती है। अभी ये ट्रेनें सप्ताह में तीन दिन वाया रतलाम होकर चलती है। लेकिन भविष्य में जब ये ट्रेन नियमित हो जाएगी, तो उसके बाद सप्ताह के चार दिन उज्जैन होकर चलेगी। उज्जैन में दर्शनार्थियों के बढ़ती भीड़ के चलते इस ट्रेन को उज्जैन को चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अभी इंटरसिटी एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस इंदौर से दिल्ली के बीच नियमित चलती है। लेकिन इन ट्रेनों में उज्जैन दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों की ज्यादा भीड़ होती है। इसके चलते दिल्ली और इंदौर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में बहुत दिक्कत होती है। इंदौर से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए ही रेलवे इस ट्रेन को नियमित करने जा रहा है। वर्तमान में नई दिल्ली इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी का किराया 465 रुपये, थर्ड एसी इकॉनमी क्लास का किराया 1130 रुपये, थर्ड एसी का किराया 1215 रुपये, सेकंड एसी का किराया 1720 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया 2895 रुपये है।  

रेलवे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि,इंदौर के अलावा उज्जैन से भी एक नियमित दिल्ली की ट्रेन की डिमांड की जा रही थी। क्योंकि महाकाल लोक बनने के बाद यहां दर्शनार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जब ये ट्रेन वाया उज्जैन होकर चलेगी तक इसके किराए में बदलाव को देखने को मिल सकता हैं। सभी मंजूरी अनुमति मिलने के बाद सुपरफास्ट ट्रेन की जुलाई तक नियमित होने की संभावना जताई जा रही है। 

यात्रियों को एक जुलाई तक मिलेगी ये सुपरफास्ट ट्रेन
इस बीच रेलवे ने इंदौर से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच 15 जून से 01 जुलाई तक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन भी शुरू की है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलाई जा रही है। गर्मियों में इंदौर दिल्ली के बीच ट्रेनों में आ रही लंबी वेटिंग को देखते हुए ये ट्रेन चलाई जा रही है। इंदौर से यह ट्रेन 15 जून से शुरू हुई है। जो 01 जुलाई तक ही चलेगी। जबकि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से ये ट्रेन 14 जून से शुरू हुई है, जो 30 जून तक ही चलेगी।

ट्रेन नंबर 04411 इंदौर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 15 जून से 01 जुलाई तक प्रति शनिवार, सोमवार और बुधवार को इंदौर से दोपहर तीन बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन 4.25 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। जबकि ट्रेन नंबर 04412 निजामुद्दीन-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 14 जून से 30 जून तक प्रति शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से रात 11.15 बजे चलेगी। जो अगले दिन सुबह 11.30 बजे इंदौर पहुचेंगी। ये स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में मथुरा, कोटा, नागदा और उज्जैन स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें थर्ड एसी श्रेणी के कुल 16 कोच रहेंगे। इसमें एक तरफ का किराया 1075 रुपये है।

अभी ये ट्रेनें हैं इंदौर और दिल्ली के बीच
इंदौर नई दिल्ली के बीच में इंदौर-दिल्ली इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस नियमित चलती है। इसके अलावा उज्जैनी (लक्ष्मीबाई नगर)-देहरादून एक्सप्रेस और देहरादून एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन) चलती है। इसके अलावा इंदौर-उधमपुर, इंदौर-अमृतसर, इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन भी चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें