फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

Sun, 16 Jun 2024 08:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स - फोटो : ANI
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने एक से अधिक स्थानों पर आयोजित सार्वजनिक सेवा कार्यक्रम में सर्वाधिक लोगों की उपस्थिति को लेकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। दरअसल, रेल मंत्रालय ने इस साल 26 फरवरी को एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें 2140 जगहों पर 4019516 लोगों ने हिस्सा लिया। बता दें कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेलवे पुलों के ऊपर और नीचे के उद्घाटन और रेलवे स्टेशनों की आधारशिला रखने के लिए आयोजित किया गया था। भारतीय रेलवे के विशाल प्रयास को मान्यता देते हुए इसे प्रतिष्ठित लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी बार रेल मंत्री बने अश्विनी वैष्णव
 इस बीच अश्विनी वैष्णव को लगातार दूसरी बार रेल मंत्री बनाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंगलवार को दूसरी बार पदभार संभाला। रेल मंत्रालय के अलावा अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्रालय, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई है। रेल मंत्री का कार्यालय के कर्मचारियों का स्वागत किया। 

पीएम मोदी का किया धन्यवाद
राज्य मंत्री एल मुरुगन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अश्विनी वैष्णव को गले लगाया। अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का रेलवे से भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि लोगों ने पीएम मोदी को फिर से देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है। रेलवे की बहुत बड़ी भूमिका होगी। पिछले 10 साल में पीएम नरेंद्र मोदी ने रेलवे में काफी सुधार किए हैं। रेलवे का विद्युतीकरण हो, नई पटरियों का निर्माण हो, नई तरह की ट्रेनों का निर्माण हो, नई सेवाएं हों या फिर स्टेशनों का पुनर्विकास हो, ये बीते 10 वर्षों में पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पीएम ने रेलवे को फोकस में रखा है क्योंकि रेलवे आम आदमी की सवारी है और हमारे देश की अर्थव्यवस्था की बहुत मजबूत रीढ़ है, इसलिए रेलवे पर बहुत ध्यान दिया जाता है। पीएम मोदी का रेलवे से भावनात्मक जुड़ाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें