फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: नौसेना ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप, मार्कोस कमांडोज ने अरब सागर में जब्त की 940 किलो ड्रग्स

Tue, 16 Apr 2024 08:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समुद्र में गश्ती के दौरान नौसेना के जवानों ने पश्चिमी अरब सागर में एक संदिग्ध नौका देखी। इसके बाद नौसेना के कमांडोज ने ऑपरेशन चलाकर नौका से 940 किलो प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त की। 
विज्ञापन
जब्त ड्रग्स के साथ मार्कोस कमांडोज - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना ने नशे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। नौसेना के मार्कोस कमांडोज की एक टीम ने अरब सागर में ऑपरेशन चलाकर एक नौका जब्त की, जिसमें बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भरे थे। नौसेना के जवानों ने ड्रग्स जब्त करके उसका अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुसार निपटारा कर दिया। नौसेना ने बताया कि मार्कोस कमांडोज आईएनएस तलवार पर सवार होकर मेरीटाइम सिक्योरिटी ऑपरेशन पर थे। 
विज्ञापन


समुद्र में गश्ती के दौरान नौसेना के जवानों ने पश्चिमी अरब सागर में एक संदिग्ध नौका देखी। इसके बाद नौसेना के कमांडोज ने ऑपरेशन चलाकर नौका से 940 किलो प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त की। नौसेना ने बताया कि ऑपरेशन क्रिमसन बाराकुडा के तहत ये ड्रग्स जब्त की गई। इस ऑपरेशन में मार्कोस कमांडोज के साथ ही कंबाइंड टास्क फोर्स के जवान भी शामिल रहे। घटना 13 अप्रैल की है, जिसके बारे में नौसेना ने आज जानकारी साझा की। नौसेना ने ये भी बताया कि जब्त की गई प्रतिबंधित ड्रग्स का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निपटारा कर दिया गया। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें