फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India China Hotline: अरुणाचल से लापता हुए लड़के का पता लगाने के लिए भारत ने चीनी सेना से साधा संपर्क, सुरक्षित लौटाने की मांग की

Thu, 20 Jan 2022 04:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाओ ने बुधवार को कहा था कि पीएलए ने राज्य के अपर सियांग जिले में भारतीय क्षेत्र से 17 साल के एक लड़के का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
अरुणाचल से लापता हुए युवक का नाम मिराम टैरोम बताया गया है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए लड़के मिराम टैरोम का पता लगाने के लिए चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सेस मदद मांगी है। भारतीय सेना ने आधिकारिक संपर्क के जरिए चीन से स्थापित प्रोटोकॉल के तहत लड़के का पता लगाने और उसे सही-सलामत वापस लौटाने की मांग की है। तेजपुर स्थित रक्षा कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश के सांसद तापिर गाओ ने बुधवार को कहा था कि पीएलए ने राज्य के अपर सियांग जिले में भारतीय क्षेत्र से 17 साल के एक लड़के का अपहरण कर लिया। उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी गृह राज्यमंत्री नीतीश प्रमाणिक को भी दी थी। बताया गया है कि भारतीय सेना को जैसे ही टैरोम के लापता होने के बारे में सूचना मिली, तो हॉटलाइन के जरिए तुरंत पीएलए से संपर्क किया गया। भारतीय सेना ने चीनी सेना को सूचित किया कि एक लड़का रास्ता भटक गया है और उसका पता नहीं चल रहा है।

तेजपुर डिफेंस पीआरओ के हैंडल से जो ट्वीट सामने आया है, उसमें बताया गया है कि पीएलए से उनके क्षेत्र में किशोर का पता लगाने और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार उसे वापस लौटाने के लिए सहायता मांगी गई है। अरुणाचल से सांसद गाओ ने बुधवार को कहा कि घटना उस स्थान के पास घटी जहां से सांगपो नदी अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है। सांगपो को अरुणाचल प्रदेश में सियांग और असम में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है।
विज्ञापन


ताजा घटना ऐसे समय में हुई है जब भारतीय सेना का अप्रैल 2020 से पूर्वी लद्दाख में पीएलए के साथ गतिरोध जारी है। गतिरोध को हल करने के लिए भारत और चीन के बीच 14 दौर की सैन्य स्तर की वार्ता हो चुकी है। कई दौर की वार्ता के बाद गतिरोध वाले कुछ स्थानों से सैनिकों की वापसी हुई लेकिन पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया अभी बाकी है। इससे पहले सितंबर 2020 में पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले से पांच युवकों का अपहरण कर लिया था और लगभग एक हफ्ते बाद उन्हें छोड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें