फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं को जल-थल और नभ से सलामी, देखें भावुक कर देने वाली तस्वीरें

Sun, 03 May 2020 01:40 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय सशस्त्र बलों की कोरोना योद्धाओं को सलामी - फोटो : Indian Air Force/ANI
कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई में देश के डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी और सफाईकर्मी अगली पंक्ति में खड़े हैं। इस गंभीर परिस्थिति में अपनों की परवाह किए बिना ये रात-दिन लोगों की सेवा में लगे हैं। ऐसे कोरोना योद्धाओं को भारतीय सशस्त्र बलों ने सलामी दी। 
 

इन योद्धाओं के सम्मान में जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान आसमान को चीरते हुए सलामी दे रहे हैं वहीं वायुसेना के हेलीकॉप्टर अस्पतालों पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। सेना इन योद्धाओं के सम्मान में बैंड का आयोजन कर रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
भारतीय सेना ने सम्मान में बजाई धुन - फोटो : ANI
सेना के बैंड ने कोरोना योद्धाओं को किया सलाम
भारतीय सेना के बैंड ने हरियाणा के पंचकुला में स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए धुन बजाई।

 
विज्ञापन

3 of 11
वायुसेना ने आसमान को चीरकर दी सलामी - फोटो : Indian Air Force
मरीन ड्राइव पर फ्लाइ पास्ट
वायुसेना के विमान एसयू-30 ने स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति में खड़े कोरोना योद्धाओं के सम्मान में मुंबई के मरीन ड्राइव के ऊपर फ्लाइ पास्ट किया।

4 of 11
राजपथ पर फ्लाइ पास्ट करते वायुसेना के विमान - फोटो : ANI
राजपथ के ऊपर वायुसेना का फ्लाइ पास्ट
वायुसेना के विमान ने राजपथ के ऊपर कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में उड़ान भरी। 
 

 
विज्ञापन

5 of 11
आईएनएस जलाश्व ने भी कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद कहा - फोटो : ANI
भारतीय नौसैनिक जहाज जलाश्व ने दी सलामी
भारतीय नौसैनिक जहाज जलाश्व ने महामारी के खिलाफ लड़ने वाले डॉक्टरों, नर्सों, अन्य स्वास्थ्यकर्मियों, स्वच्छता कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों सहित सभी कोरोना योद्धाओं को सलामी दी। जलाश्व खाड़ी देशों से भारतीय नागरिकों को निकालने वाले युद्धपोतों में से एक है।
विज्ञापन

6 of 11
वायुसेना ने आसमान को चीरते हुए दी सलामी - फोटो : Indian Air Force
कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त करने के राष्ट्रव्यापी अभ्यास के तहत सैन्य विमानों के एक जत्थे ने राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर भव्य फ्लाइ पास्ट किया। सैन्य विमानों के इन जत्थों में शामिल सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जैगुआर ने दिल्ली के केंद्र में स्थित मुख्य मार्ग, राजपथ के ऊपर उड़ान भरी और फिर सुबह करीब 11 बजे से अगले 30 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर लगाया।
विज्ञापन

7 of 11
अभिवादन स्वीकार करते चिकित्साकर्मी - फोटो : ANI
मुख्य परिवहन विमान सी-130 ने भी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अलग से फ्लाइ पास्ट किया। हवाई सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस विमान ने करीब 500 से 1,000 मीटर तक की ऊंचाई पर ही उड़ान भरी।

8 of 11
राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर श्रद्धांजलि देते तीनों सेना प्रमुखों के प्रतिनिधि - फोटो : ANI
राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में तैनात पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित की गई। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि तीनों सेवाएं कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद करने के लिए कई गतिविधियों को अंजाम देंगी। 

9 of 11
चिकित्साकर्मियों ने ताली बजाकर वायुसेना का अभिवादन स्वीकार किया - फोटो : ANI
दिल्ली के अलावा, भारतीय वायुसेना मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, गुवाहाटी, पटना, लखनऊ, श्रीनगर, चंडीगढ़, भोपाल, हैदराबाद, बंगलूरू, कोयंबटूर और तिरुवनंतपुरम समेत कई अन्य शहरों में भी फ्लाइ पास्ट किया।

10 of 11
वायुसेना ने हेलीकॉप्टरों से फूलों की बरसात की - फोटो : Indian Air Force
भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों के ऊपर भी उड़ान भरी और कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए फूलों की बरसात की।
विज्ञापन

11 of 11
सेना के बैंड बजाकर कोरोना योद्धाओं को सलामी दी - फोटो : amar ujala
सेना के बैंड भी देशभर में कोरोना वायरस मरीजों का इलाज कर रहे सिविल अस्पतालों के बाहर देशभक्ति की धुन बजा रहे हैं। पूर्वी नौसैन्य कमान और पश्चिमी नौसैन्य कमान शाम साढ़े सात बजे से मध्यरात्रि तक एक बंदरगाह पर खड़े कई जहाजों को रोशन करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें