फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के लिए भी सिरदर्द बन सकता है उत्तर कोरिया का हाइड्रोजन बम

Fri, 08 Sep 2017 08:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने हाल में ही हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया है। प्योंगयांग के लगातार परमाणु परीक्षण ने अमेरिका, जापान समेत दुनिया के कई देशों को चिंता में डाल दिया है। इस साल उत्तर कोरिया 6 परमाणु परीक्षण कर चुका है, जिससे न केवल अमेरिका की बल्कि भारत की भी चिंता बढ़ गई है। 
विज्ञापन



एक्सपर्ट की माने तो पाकिस्तान और उत्तर कोरिया दोनों ही ऐसे देश हैं जो चीन की गाइडलाइन पर काम करते हैं। चीन उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की निंदा कर चुका है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि चीन ने पिछले कुछ वर्षों में प्योंगयांग और इस्लामाबाद दोनों को परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल हथियारों को मजबूत करने में सक्षम बनाया है।

पाकिस्तान ने पिछले कुछ वर्षों में अपने परमाणु हथियारों के परीक्षण में तेजी लाई और भारत से ज्यादा परमाणु हथियार प्राप्त कर लिए हैं। इस वक्त पाकिस्तान के पास 130-140 परमाणु हथियार हैं, जबकि भारत के पास 110-120 परमाणु हथियार हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: ये हैं वो देश, जो देते हैं उत्तर कोरिया को आर्थिक ताकत

गौरतबल है कि उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के चलते अमेरिका और जापान उसे कई बार चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन उत्तर कोरिया ने धमकी को नजरअंदाज कर परीक्षण जारी रखा। उत्तर कोरिया अमेरिका के गुआम द्वीप को उड़ाने की धमकी भी दे चुका है। 

वहीं पाकिस्तान 2,200 किमी रेंज की एमआईआरवी मिसाइल का परीक्षण कर रहा है। इसका एक टेस्ट वह इस साल जनवरी में कर चुका है। हालांकि भारत भी एमआईआरवी मिसाइल विकसित करने में लगा है। बता दें कि एमआईआरवी मिसाइल में एक साथ कई परमाणु हथियार लोड किए जा सकते हैं, जो कई टार्गेट पर एक साथ हमला कर सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें