फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने नोटबंदी पर उठाए सवाल, कहा- मौका मिला तो करूंगा वापसी

Fri, 08 Sep 2017 08:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
raghuram rajan
विज्ञापन
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने एक बार फिर गवर्नर बनने की इच्छा जाहिर की। राजन ने कहा कि वह काम करने के लिए तैयार थे, उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था बल्कि उनका समय खत्म हो गया था। टीवी चैनल को दिये गये इंटरव्यू में उन्होंने दोबारा वापसी की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि बैंकिंग सेक्टर में सुधार के लिए अभी बहुत से काम होने बाकी हैं।  
विज्ञापन


पढ़ें: अभी भी चल रहा है बंद हुए नोटों का वेरिफिकेशन, RBI बोला - डबल शिफ्ट में हो रहा है काम  

राजन ने जेपी मॉर्गन संस्था के हवाले से कहा कि नोटबंदी की वजह से GDP में एक-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और RBI को भी दबाव सहन करना पड़ा। इस वजह से करीब 2 लाख करोड़ का नुकसान हुआ वहीं टैक्स की वजह से केवल 10 हजार करोड़ की आय हुई। उन्होंने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर भी सवाल उठाये। 

पढ़ें: RBI ने कहा- नोटबंदी से कितना कालाधन हुआ खत्म, पुख्ता जानकारी नहीं

राजन ने यह भी कहा कि सरकार को नोटबंदी की चुनौतियों के बारे में पहले ही जानकारी दी गई थी और उनकी बात सच निकली। राजन ने रोजगार घटने पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था प्राइवेट सेक्टर पर निर्भर करती है लेकिन न ही निवेश हो रहा है और न ही रोजगार पैदा हो रहा है। यह समस्या की बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें