फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: 'इंडिया का नाम बदलकर भारत रखा जाएगा, विदेशियों की मूर्तियां हटाईं जाएंगी', बंगाल भाजपा नेता का दावा

Sun, 10 Sep 2023 01:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राज्य के एक अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि एक देश के दो नाम नहीं हो सकते और यह नाम बदलने का सही समय है, क्योंकि विश्व नेता जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में मौजूद हैं।
विज्ञापन
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने रविवार को दावा किया कि इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कोलकाता में विदेशियों की मूर्तियां भी हटा दी जाएंगी। मेदिनीपुर से सांसद ने कहा कि जो लोग नाम बदलने के खिलाफ हैं, वे देश छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन


अपने निर्वाचन क्षेत्र के खड़गपुर शहर में 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि जब हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आएगी, तो हम कोलकाता में विदेशियों की सभी मूर्तियां हटा देंगे। इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा। जिन्हें यह पसंद नहीं है, वे देश छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं।

राज्य के एक अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि एक देश के दो नाम नहीं हो सकते और यह नाम बदलने का सही समय है, क्योंकि विश्व नेता जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में मौजूद हैं।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता शांतनु सेन ने आरोप लगाया कि भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वह विपक्षी गठबंधन गठबंधन से डरती है। इससे पहले अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने INDIA गठबंधन बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें