फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका करार: रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल के तहत मानवरहित यान विकसित करने का समझौता 

Thu, 11 Nov 2021 02:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

तेजी से मजबूत होते रणनीतिक संबंधों के बीच भारत और अमेरिका समन्वय को और मजबूत करने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई डीटीटीआई समूह की 11वीं बैठक में विशिष्ट परियोजनाओं की प्रगति और रक्षा प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
 
विज्ञापन
भारत-अमेरिका (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अमेरिका के बीच मानवरहित यान बनाने के संबंध में एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर हुए। रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) के तहत यह पहला करार है। दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि तेजी से मजबूत होते रणनीतिक संबंधों के बीच भारत और अमेरिका समन्वय को और मजबूत करने के लिए विस्तृत योजना बनाई है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई डीटीटीआई समूह की 11वीं बैठक में विशिष्ट परियोजनाओं की प्रगति और रक्षा प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता सचिव (रक्षा उत्पादन) राज कुमार और अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिग्रहण अवर सचिव ग्रेगरी कॉसनर ने संयुक्त रूप से की। सितंबर 2020 में हुई पिछली बैठक के बाद अब मानवरहित यान को लेकर हुई इस करार को दोनों देशाें ने अहम उपलब्धि बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें