फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pamban bridge: भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज को तैयार करने में सामने आई यह चुनौती, कब पूरा होगा काम? जानें

Tue, 09 Apr 2024 06:44 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम

सार

पंबन रेलवे पुल के लिफ्ट स्पैन में एक तीव्र मोड़ रेलवे के लिए एक अतिरिक्त चुनौती बन गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 30 जून तक पुल का काम पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
पंबन पुल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु को रामेश्वरम से जोड़ने के लिए भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज तैयार हो रहा है। पंबन रेलवे पुल के लिफ्ट स्पैन में एक तीव्र मोड़ रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के लिए एक अतिरिक्त चुनौती बन गया है। यह लिफ्ट स्पैन 72.5 मीटर लंबा, 16 मीटर चौड़ा और 550 टन वजनी है। इसे बनाने के लिए समुद्र में 450 मीटर तक खुदाई की गई है। 

विज्ञापन


‘लिफ्ट स्पैन में तीव्र मोड़ बना चुनौती’
आरवीएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 10 मार्च को इस लिफ्ट स्पैन को आगे बढ़ाना शुरू किया था और अब तक इसे पुल के केंद्र की ओर 80 मीटर आगे बढ़ाया जा चुका है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती 2.65 डिग्री का तीव्र मोड़ है। उन्होंने कहा कि अगर यह सीधा होता, तो इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता था लेकिन अलग अलग संरेखण परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए इसका घुमावदार आकार जरूरी था। उन्होंने कहा कि लिफ्ट स्पैन को उसके निर्धारण बिंदु तक ले जाने का काम मई के अंत तक पूरा हो जाएगा, क्योंकि इसे अभी भी 370 मीटर और ले जाना है।

30 जून तक पूरा होगा काम
आरवीएनएल के अधिकारी का कहना है कि इस घुमावदार हिस्से को पार करने के बाद काम की गति को तेज किया जा सकेगा। इसे समुद्र में ले जाते समय बहुत सावधानी बरती गई है क्योंकि इसके आकार और वजन के लिए प्रत्येक चरण में बहुत सटीकता की आवश्यकता होती है। आरवीएनएल ने इस पुल को चालू करने के लिए 30 जून की समय सीमा तय की है। अधिकारियों का कहना है कि वे इस काम को पूरा करने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये हैं लिफ्ट स्पैन की खूबियां 
आरवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार जहाजों को पार करने के लिए इस लिफ्ट स्पैन को स्वचालित रूप से 17 मीटर तक ऊपर उठाया जा सकता है। इसे ऊपर जाने में 5 मिनट लगेंगे और नीचे आने में भी उतना ही समय लगेगा। इस दौरान यह भी निर्धारित किया जाएगा कि ट्रेनों का संचालन भी जारी रहे। इस लिफ्ट स्पैन को स्पेनिश फर्म TYPSA द्वारा डिजाइन किया गया है।

पीएम मोदी ने 2019 में रखी थी आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2019 में पंबन पुल की आधारशिला रखी थी। आरवीएनएल द्वारा फरवरी 2020 में इस पर काम शुरू किया गया। इस पुल को बनाने का काम दिसंबर 2021 तक पूरा होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण समय सीमा बढ़ा दी गई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 2.08 किलोमीटर लंबा पंबन पुल पर अधिक गति से ट्रेनों को संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें