फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते 24 घंटे में 43071 नए केस मिले, 955 मरीजों ने गंवाई जान

Sun, 04 Jul 2021 12:11 PM IST
Tanuja Yadav पीटीआई, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार घट रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 43 हजार मामले सामने आए और 955 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 43 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं जबकि 900 से ज्यादा लोगों ने एक ही दिन में अपना दम तोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


सकिय मामलों की संख्या पांच लाख से कम
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 43,071 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,05,45,433 हो गई, जबकि संक्रमण के उपचाराधीन मामले, यानी सक्रिय मामले कम होकर 4,85,350 हो गए। 

चार लाख से ज्यादा मरीजों ने तोड़ा दम
देश में संक्रमण के कारण 955 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,02,005 हो गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 4,85,350 रह गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.59 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर सुधरकर 97.09 हो गई है।
विज्ञापन


संक्रमण दर ढाई फीसदी से भी नीचे
मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 10,183 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को 18,38,490 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक 41,82,54,953 नमूनों की जांच की जा चुकी है।मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 2.34 प्रतिशत है। यह लगातार 27 दिन पांच प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर गिरकर 2.44 प्रतिशत रह गई।

35 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन
देश में लगातार 52वें दिन स्वस्थ हुए लोगों की संख्या दैनिक मामलों से अधिक रही। आंकड़ों के अनुसार बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,96,58,078 हो गई है, जबकि मृत्युदर बढ़कर 1.32 प्रतिशत हो गई है। देश में अब तक 35.12 करोड़ लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें