फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले: बीते 24 घंटे में 41 हजार नए मामले, 593 लोगों ने गंवाई जान

Sat, 31 Jul 2021 10:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है, कभी केस कम हो रहे हैं तो कभी बढ़ जा रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 41 हजार नए मामले सामने आए, जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को यह आंकड़ा 44 हजार से ज्यादा था।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कभी संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं तो कभी बढ़ जा रहे हैं। शनिवार को मरीजों की संख्या में कमी आई है। तीन हजार कम मरीज हुए हैं। बीते 24 घंटे में 41,649 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 593 लोगों की मौत हो गई।  इससे पहले शुक्रवार को 44 हजार मामले सामने आए थे, लेकिन पिछले एक दिन में कोरोना मरीजों की संख्या कम हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 41 हजार 649 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 593 लोगों की  जान चली गई । वहीं 37, 291 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। 

विज्ञापन


 
कोरोना से स्वस्थ्य होने वालों की बढ़ रही संख्या

देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,16,13, 993 हो चुकी है, जिनमें 3,07,81,263 मरीज ठीक हो गए। वहीं कुल मौत का आंकड़ा 4,23,810 पहुंच चुका है। राहत की बात यह है कि देश में अब तक 46,15,18,479 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर फिलहाल 97.69 फीसदी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें