फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: 154 दिन बाद कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, बीते 24 घंटे में 25,166 नए केस, 437 लोगों की मौत

Tue, 17 Aug 2021 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश को कोरोना संक्रमण से बड़ी राहत मिली है। बीते 24 घंटे में 25 हजार नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 154 दिनों का सबसे कम आंकड़ा है। नई संख्या से सरकार और लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारों की मानें तो वैक्सीनेशन की वजह से एंटीबॉडी तैयार हो रही है, जिससे लोग कोरोना को मात दे रहे हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पांच महीने बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,166 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 437 लोगों की मौत हुई है। 36 हजार 830 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। हालांकि, देश में अभी 3 लाख 69, 846 सक्रिय मामले हैं जो बीते 146 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है।  वहीं, रिकवरी रेट में  लगातार सुधरा हो रहा है। कोरोना का रिकवरी रेट 97.51% है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। देश में 3,14,48,754 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 25,166
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-36,830
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-437
बीते 24 घंटों में कोरोना टीका- 88.13 लाख 
देश में  अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3. 69 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.22 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.14 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.32 लाख


55.47 करोड़ से ज्यादा लग चुके हैं कोरोना टीका
देश में अभी तक 3 करोड़ 14 लाख लोग कोरोना को मात देकर सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, तीन करोड़ 22 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 4 लाख 32 हजार संक्रमितों की जान जा चुकी है। देश भर में अब तक 55.47 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लग चुके हैं। बीते 24 घंटों में 88.13 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई हैं, जो किसी एक दिन में टीकाकरण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें