फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Cases: बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार नए मामले आए सामने, डेढ़ लाख से ऊपर है एक्टिव केस

Tue, 26 Oct 2021 10:19 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Coronavirus Cases India Live Update : भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12, 428 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस में भी कमी आ रही है। फिलहाल देश में 1 लाख 60 हजार से ऊपर सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन
कोविड जांच केंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12, 428 नए मामले सामने आए हैं, हालांकि, कोरोना से मरने वालों की दैनिक संख्या कम नहीं हो रही है। सोमवार को 356 लोगों की मौत हो गई। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 15 हजार से ऊपर है। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं।  देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1 लाख 63 हजार 816 तक पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1 लाख 63  हजार816 एक्टिव केस आए हैं, जो धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, जबकि 3 करोड़ 76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 82 लाख 64 हजार 732 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 53 हजार 914 लोगों की मौत हो चुकी है। 

झारखंड में कोरोना की रफ्तार तेज
वहीं, त्योहारी सीजन होने के चलते कुछ राज्यों में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। झारखंड में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। राजधानी रांची में पिछले दो दिनों में कोविड संक्रमण के मामलों में हैरान करने वाली बढ़ोतरी हुई है। हटिया रेलवे स्टेशन पर रैपिड एंटीजन टेस्ट में एक साथ 55 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
विज्ञापन


अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज?
इसके पहले 22 अक्तूीबर को रांची में कोरोना के 36 मामले सामने आये थे।  पूरे झारखंड में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 280 हो गई है। यह पिछले एक महीने में कोविड संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें