फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया विवाद: त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पर किया आपत्तिजनक ट्वीट, लिखा- 'वोडाफोन इन वेस्ट बंगाल अगेन'

Tue, 26 Oct 2021 09:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पूर्व राज्यपाल तथागत राय ने कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर वोडाफोन के विज्ञापन में दिखने वाले कुत्ते के साथ साझा की है। 
 
विज्ञापन
Tathagata Roy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल तथागत राय के एक आपत्तिजनक ट्वीट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर का एक कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज में विजयवर्गीय की तस्वीर को वोडाफोन के विज्ञापन में दिखने वाले कुत्ते के साथ साझा किया है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- 'वोडाफोन इन वेस्ट बंगाल अगेन।'

विज्ञापन


यूजर्स के जवाब में ट्वीट की तस्वीर 
तथागत रॉय के ट्विटर अकाउंट पर एक यूजर ने लिखा था कि भाजपा की हार के बाद भी कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रभारी हैं। इस ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने यह आपत्तिजनक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। सोशल मीडिया यूजर ने लिखा था कि बंगाल में हार के बाद भी कैलाश विजयवर्गीय का नाम अभी तक किसी ने नहीं लिया है। शायद, पार्टी के शीर्ष नेता उन्हें बचा रहे हैं। इसी कारण वह अभी भी बंगाल भाजपा प्रभारी बने हुए हैं। कोलकाता में क्या हो रहा है, इससे भाजपा अंजान है। 

तथागत राय ने ठहराया था हार का जिम्मेदार 
बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद तथागत राय ने पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष, पार्टी पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय, शिव प्रकाश, अरविंद मेनन को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि कैलाश, शिव, दिलीप व अरविंद जैसे नेताओं ने हमारे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का नाम कीचड़ में उछाला है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को बदनाम किया है। 
विज्ञापन


टीएमसी ने हासिल की थी बड़ी जीत
पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने बड़ी जीत हासिल की थी। पार्टी ने 294 सीटों में से 213 सीटों पर कब्जा जमाया था, वहीं भाजपा को महज 77 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें