फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

नागरिक विमानन मंत्रालय की बैठक खत्म, भारत में नहीं उड़ेंगे बोइंग 737 मैक्स 8 के विमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 13 Mar 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बोइंग 737 मैक्स 8 विमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इथियोपिया हादसे को देखते हुए भारत ने बोइंग 737 मैक्स 8 के सभी विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीजीसीएके एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे से यह आदेश प्रभावी हो गया। इसका सबसे ज्यादा असर स्पाइसजेट पर पड़ा है। उसके बेड़े में 737 मैक्स के 12 विमान हैं, जो बुधवार शाम से ग्राउंडेड हो गए। इसके बाद स्पाइसजेट ने बुधवार के लिए 14 उड़ाने रद्द कर दी। बृहस्पतिवार के लिए भी उसे अपनी 35 उड़ानें रद्द करनी पड़ी। अब तक 50 देश 737 मैक्स विमानों पर रोक लगा चुके हैं।

नागरिक उड्डयन सचिव पीएस खरोला ने कहा, ‘बृहस्पतिवार का दिन काफी चुनौती वाला होगा। स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार के लिए अपनी 35 उड़ानें रद्द कर दी है। स्पाइसजेट पर इस फैसले का असर सबसे ज्यादा होगा। उसके पास बोइंग 737 मैक्स 8 के 12 विमान हैं। हालांकि, जेट एयरवेज पर इसका खास असर नहीं होगा। उसके पास ऐसे पांच विमान ही हैं, जो पहले ही ग्राउंडेड हैं।’ 

इस बीच, स्पाइसजेट ने कहा, ‘उड़ानों को रद्द किए जाने से प्रभावित ज्यादातर यात्रियों को स्पाइसजेट की वैकल्पिक उड़ानों से भेजा जाएगा और शेष यात्रियों को टिकट की पूरी राशि वापस की जाएगी। यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हम नियामक और विनिर्माता के साथ इस मुद्दे को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं।’

जिनकी फ्लाइट रद्द हुई है उनके लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इन परेशानियों से कैसे निपटा जाए, इसको लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार शाम को बैठक की। मंगलवार रात को ही नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने घोषणा की थी कि भारत में बोइंग 737 मैक्स के सभी विमानों पर रोक लगाई जाएगी। इथियोपिया में रविवार को विमान हादसे में 157 लोगों की मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें- बोइंग का जानलेवा 737 मैक्स विमान, अब तक ले चुका है 346 की जान

ओमान और यूएई ने बोइंग 737 विमानों पर लगाई रोक

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
इथियोपिया में हुई विमान दुर्घटना के बाद कई देशों के बोइंग 737 मैक्स के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब ओमान और संयुक्त अरब अमीरात ने भी इन विमानों के परिचालन पर पाबंदी लगा दी।
ओमान के लोक नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने विमान के परिचालन पर रोक लगाने के फैसले की घोषणा की।

वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने पहले सिर्फ यह कहा था कि वह इथियोपिया में हुई दुर्घटना की जांच में अमेरिकी अधिकारियों और बोइंग कंपनी के साथ शामिल हुआ है, लेकिन उसने बाद में मंगलवार रात बोइंग 737 मैक्स 8 और 9 के परिचालन पर रोक लगाने की घोषणा की है।

इस बीच, न्यूजीलैंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने भी बुधवार को बोइंग 737 मैक्स विमानों को अपने हवाई क्षेत्र में प्रतिबंधित कर दिया। नियामक ने कहा कि अन्य नियामकों से परामर्श के बाद अस्थायी रूप से परिचालन निलंबित कर दिया गया है।

बोइंग को बंद करने का कोई आधार नहीं: अमेरिकी नियामक

अमेरिकी उड्डयन नियामक ने कहा है कि बोइंग के 737 मैक्स विमानों का परिचालन रोकने का ‘कोई आधार नहीं’ है। संघीय उड्डयन प्रशासन के प्रमुख डेनियल एलवेल ने एक बयान में कहा, ‘अब तक हमारी जांच ने इन विमानों में कोई प्रणालीगत समस्या नहीं दर्शाई है जिससे इन विमानों के परिचालन रोकने का कोई आधार नहीं बनता है।’ उन्होंने कहा, ‘न ही किसी अन्य नागरिक उड्डयन अधिकरण ने हमें ऐसे आंकड़े दिए हैं जिसे लेकर कार्रवाई हो।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next