फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया शिखर सम्मेलन: धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- भारत शैक्षिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध

Sat, 02 Oct 2021 03:10 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

धर्मेंद्र प्रधान ने ऑन डिमांड लर्निंग और डिजिटल असमानता को कम करने के लिए डिजिटल अवसंरचना को बेहतर बनाने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : twitter: @dpradhanbjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि भारत 21वीं सदी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए वैश्विक क्षमता का निर्माण कर रहा है। उन्होंने मनीला एक्शन प्लान के तहत शैक्षिक सहयोग को बढ़ावा देने से जुड़ी भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। 

विज्ञापन


5वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में शिक्षा मंत्रियों की बैठक में उन्होंने शिक्षा पर मनीला एक्शन प्लान के सिद्धांतों का समर्थन करने वाली शिक्षा, प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा के सार्वभौमिकरण, समानता, गुणवत्ता, लागत-प्रभावशीलता और लचीलेपन को सुनिश्चित करने के लिए भारत की नई शिक्षा नीति के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर आधारित पीएम-ईविद्या, स्वयं, दीक्षा आदि जैसे बहुमाध्यम वाली डिजिटल पहलों के बारे में भी बताया। इसके चलते वैश्विक महामारी में शिक्षण संस्थानों के बंद होने के बाद भी स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा की पढ़ाई जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें