फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Belarus: 'दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाईयों पर', जयशंकर से मुलाकात के बाद बोले बेलारूस के विदेश मंत्री

Wed, 13 Mar 2024 10:37 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक ने कहा कि हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। यूएन में सुधार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम भारत का समर्थन करते हैं। बेलारूस ने भी पूर्ण सदस्यता के लिए ब्रिक्स में आवेदन किया।
विज्ञापन
बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक  - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। सर्गेई एलेनिक ने कहा कि हमने अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों का आकलन किया। बेलारूस की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक भारत था। उस समय से हम द्विपक्षीय सहयोग का एक बहुत ही बहुमुखी स्तर स्थापित करने, राजनीतिक संवाद और अंतर सरकारी बातचीत को मजबूत करने पर फोकस करने पर कामयाब रहे। 
विज्ञापन




हम भी होना चाहते हैं ब्रिक्स में शामिल- सर्गेई एलेनिक 
बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में अब तक हमारे बीच 28 द्विपक्षीय समझौते हुए। हमने एससीओ के साथ-साथ ब्रिक्स में भी अपने सहयोग पर चर्चा की और हमने एससीओ में पूर्ण सदस्यता के लिए हमारे आवेदन में दिए गए भारतीय समर्थन के लिए अपनी सराहना व्यक्त की। हम एससीओ के भीतर सहयोग से संबंधित सभी मुद्दों पर अपनी परामर्श प्रक्रिया जारी रखने पर सहमत हुए और हमने ब्रिक्स पर बात की क्योंकि बेलारूस ने भी पूर्ण सदस्यता के लिए ब्रिक्स में आवेदन किया था।



यूएन में बदलाव समय की मांग, भारत को हमारा समर्थन- सर्गेई
संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक ने कहा कि हमने इस मुद्दे पर भी चर्चा की और हम आश्वस्त हैं कि यूएनएससी सुधारों को सुविधाजनक बनाया जाना चाहिए। यह एक लंबे समय तक चलने वाला मुद्दा है, जिस पर संयुक्त राष्ट्र के भीतर चर्चा की जा रही है। आज दुनिया नाजुक दौर से गुजर रही है। इसलिए सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता है। हमने महासभा के 78वें सत्र के दौरान भी अपनी बात रखी थी और महासभा के 78वें सत्र के दौरान अपने आधिकारिक बयान में हमने यह स्पष्ट कर दिया था कि हम ऐसा करेंगे। सुरक्षा परिषद में भारत के शामिल होने का हम समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें