फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहयोग: भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान ने मोटर वाहन समझौता लागू करने पर की चर्चा, जल्द लागू करने पर सहमति  

Tue, 08 Mar 2022 07:29 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैठक में बीबीआईएन एमवीए समझौता को लागू करने के लिए प्रतिबद्धताओं को रेखांकित किया करते हुए इसको लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
बीबीआईएन एमवीए पर बैठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान ने यात्री एवं माल वाहक प्रोटोकॉल पर अहम चर्चा की। इस दौरान कारोबार को सुगम बनाने और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने के लिए मोटर वाहन समझौता (एमवीए) को जल्द लागू करने की जरूरत पर सहमति जताई गई। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान ने 7-8 मार्च को भूटान, बांग्लादेश, भारत व नेपाल मोटर वाहन समझौता (बीबीआईएन एमवीए) पर बैठक की। इस बैठक में भूटान ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया।

विज्ञापन


इस बैठक में यात्री एवं माल वाहक प्रोटोकॉल पर चर्चा हुई जो भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के बीच यात्री व माल वाहक यातायात परिवहन के नियमन के उद्देश्य से बीबीआईएन एमवीए समझौते को लागू करने के लिए जरूरी है। इस समझौते पर 15 जून 2015 को हस्ताक्षर किए गए थे। बयान में कहा गया है कि बैठक में बीबीआईएन एमवीए समझौता को लागू करने के लिए प्रतिबद्धताओं को रेखांकित किया करते हुए इसको लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप दिया गया जिस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

बयान के अनुसार, सभी देशों ने कारोबार को सुगम बनाने और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने के लिए मोटर वाहन समझौता (एमवीए) को जल्दी से लागू करने की जरूरत बताई। इस बैठक में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्मिता पंत ने किया। बांग्लादेश शिष्टमंडल का नेतृत्व वहां के विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशिया महानिदेशक ए टी एम रकीबुल हक, नेपाली शिष्टमंडल का नेतृत्व परिवहन एवं आधारभूत ढांचा मंत्री केशव कुमार शर्मा और भूटान के शिष्टमंडल का नेतृत्व भूटानी दूतावास के प्रथम सचिव थिनले नोयबू ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें