फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Warming: छह राज्यों के जंगलों में बढ़ेगी आग की घटनाएं, हिमाचल, उत्तराखंड में दो डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

Tue, 19 Dec 2023 06:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह खुलासा आईआईटी दिल्ली के ग्लोबल वार्मिंग के कारण अगले 100 साल में जंगलों में आग को लेकर देश के पहले अध्ययन में हुआ है। खास बात यह है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मुंबई, गोवा, महाराष्ट्र व कर्नाटक के तटीय क्षेत्र (वेस्टर्न घाट) और पूर्वोत्तरी राज्यों में बारिश बढ़ेगी।
विज्ञापन
jungle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिसा, छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों के जंगलों में आग की घटनाएं बढेंगी। इन राज्यों में दो डिग्री या उससे अधिक तापमान में बढ़ोतरी होगी। मानसून के दो महीने यानी जुलाई और अगस्त को छोड़कर बाकी पूरे साल जंगल आग से धधकते रहेंगे।

यह खुलासा आईआईटी दिल्ली के ग्लोबल वार्मिंग के कारण अगले 100 साल में जंगलों में आग को लेकर देश के पहले अध्ययन में हुआ है। खास बात यह है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मुंबई, गोवा, महाराष्ट्र व कर्नाटक के तटीय क्षेत्र (वेस्टर्न घाट) और पूर्वोत्तरी राज्यों में बारिश बढ़ेगी। आईआईटी दिल्ली के वायुमंडलीय विज्ञान केंद्र (सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक साइंस) के प्रमुख प्रोफेसर सोमनाथ बैद्य राय ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में पीएचडी छात्रा अनुसुइया बारिक ने ग्लोबल वार्मिंग के कारण जंगलों में असर और आग नाम से यह अध्ययन किया है। यह अध्ययन पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय पत्रिका कम्यूनिकेशन अर्थ एंड इंवायरमेंट में प्रकाशित हुआ है।

पश्चिम और पूर्वोत्तर में बारिश का कहर

विज्ञापन

ग्लोबल वार्मिंग के कारण पश्चिमी घाट यानी मुंबई, गोवा, कर्नाटक व महाराष्ट के तटीय क्षेत्रों में आर्द्र उष्णकटिबंधीय वन और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में वर्षा और आर्द्रता बढ़ने का अनुमान है। वहीं, शोधकर्ताओं का यह भी मानना है िक बारिश में भी बढ़ोतरी संभव है।

हिमाचल और उत्तराखंड संवेदनशील क्षेत्र
प्रोफेसर राय कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड बेहद संवेदनशील क्षेत्र होंगे। क्योंकि यहां आग की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होगी। यहां मानसून के दौरान जुलाई और अगस्त को छोड़कर पूरे साल आग की घटनाएं बढ़ेगी। ऐसे ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड,ओडिसा में आग की घटनाओं में अत्यधिक बढ़ोतरी होगी। जबकि मिजोरम, सिक्किम, कर्नाटक व केरल के कुछ क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ने से जंगलों में आग लगा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें