फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: क्वारंटीन सेंटर में और रुकना चाहता था शख्स, मना करने पर शौचालय में बिताए सात दिन

Thu, 18 Jun 2020 12:12 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

ओडिशा की केंद्रपाड़ा में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला। यहां एक शख्स शौचालय में सात दिनों तक रहा। दरअसल यह आदमी तमिलनाडु से वापस लौटा था, जिसके कारण इसे क्वारंटीन सेंटर में रहने के लिए भेजा गया था। यह शख्स जगतसिंहपुर जिले में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में था।

विज्ञापन


इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय इस शख्स के पास क्वारंटीन के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी, लेकिन, केंद्र सरकार की तरफ से क्वारंटीन सेंटर की अवधि बढ़ाने से इनकार करने के कारण मानस पात्रा को सरकार की तरफ से संचालित अस्थायी चिकित्सा शिविर में सात दिन रहने के बाद छुट्टी दे दी गई।

चिकित्सा शिविर में सात दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन सेंटर में रहने के बाद इस शख्स को एक सप्ताह तक घर में क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया था। एक अधिकारी ने कहा कि इस शख्स ने बताया था कि जमुगांव गांव में स्थित उसके घर में क्वारंटीन के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, जिसके बाद इसने संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रहने की अवधि को बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन उसे इसकी अनुमति नहीं मिली। 
विज्ञापन


संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में जगह न मिलने पर जब इसे कोई दूसरा विकल्प नहीं मिला, तो इस शख्स ने अपने घर के पास बने स्वच्छ भारत शौचालय में शरण ली। इस मामले पर पात्रा ने कहा, ‘‘मैंने स्थानीय अधिकारियों से अनुरोध किया था कि वे मेरी क्वारंटीन सेंटर में रहने की अवधि को बढ़ाएं। लेकिन उन्होंने मेरा अनुरोध मानने से इनकार कर दिया, जिसके कारण अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए मुझे शौचालय में रहना पड़ा।" 

इस शख्स ने नौ जून से 15 जून तक शौचालय में ही सात दिन बिताए। बता दें कि जिस शौचालय में इस शख्स ने शरण ली थी वह हाल ही में बना है। छह गुणा 8 फुट के इस नए शौचालय का पात्रा के परिवार के सदस्यों ने अभी तक इस्तेमाल नहीं किया है। वहीं, नौगांव के खंड विकास अधिकारी रश्मि रेखा मलिक ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें